न्‍यूजीलैंड ने श्रीलंका को पारी और 65 रन से दी मात, सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्‍म

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में भारत, श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के 60-60 अंक हो गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 26, 2019, 06:48 PM IST

Published On Aug 26, 2019, 06:48 PM IST

Last UpdatedAug 26, 2019, 06:48 PM IST

New Zealand Cricket team @ BlackCaps

New Zealand Cricket team @ BlackCaps

कोलंबो में खेले गए टेस्‍ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में पांचवें दिन मेहमान न्‍यूजीलैंड ने पारी और 65 रन से बड़ी जीत दर्ज की। बीजे वाटलिंग को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही न्‍यूजीलैंड सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्‍म करने में कामयाब रहा। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की बात की जाए तो अब भारत, श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के पास 60-60 अंक हो गए हैं।

पढ़ें:- कोच प्रवीण आमरे बोले- रोहित को लेकर मेरी सहानुभूति है, लेकिन रहाणे….

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड ने पांचवें दिन खेल समाप्त हाेने से एक घंटे पहले ही जीत हासिल की। श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी पारी में 122 रन बनाकर आउट हो गयी। बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंका के पहली पारी के 185 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 431 रन बनाकर पारी समाप्त करने की घोषित की थी।

श्रीलंका की तरफ से केवल विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ही संघर्ष कर पाये। उन्होंने तीन घंटे क्रीज पर बिताये और नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट होने से पहले 51 रन बनाये।

पढ़ें:- सहवाग बोले- रिषभ पंत उन्‍हें मिल रहे मौकों का सही इस्‍तेमाल करें

पहली पारी में 244 रन बनाने वाले श्रीलंका का स्कोर चाय काल तक सात विकेट पर 88 रन था। इसके बाद ऑफ स्पिनर विलियम समरविले ने सुरंगा लकमल को टाॅम लैथम के हाथों कैच कराया। लैथम ने मैच में सर्वाधिक 154 रन बनाये। इसके बाद एजाज पटेल ने डिकवेला को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट और समरविले ने दो-दो विकेट लिये।

Editor's Pick