SL vs SA ODI: Aiden Markram शतक से चूके, पहले वनडे में दमदार शुरुआत के बाद हारा साउथ अफ्रीका

301 रन का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को एडिन मार्करम (96) ने बेहतरीन शुरुआत दी थी.

Edited By : India.com Staff |Sep 03, 2021, 08:41 AM IST

Published On Sep 03, 2021, 08:41 AM IST

Last UpdatedSep 03, 2021, 08:41 AM IST

SL vs SA 1st ODI- Sri Lanka Beat South Africa Match Report: श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलने गए साउथ अफ्रीका को पहले वनडे मैच में 14 रन से हार का सामना करना पड़ा है. मेहमान टीम को श्रीलंका ने 301 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 6 विकेट गंवाकर 286 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका के लिए ओपनर (Aiden Markram) एडिन मार्करम (96) ने बेहतरीन पारी खेली थी. लेकिन वह अपने शतक से चूक गए और साउथ अफ्रीका अपनी पहली जीत से भी. 3 वनडे मैचों की सीरीज में श्रीलंका अब 1-0 से आगे है. दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा.

कोलंबो में खेले गए इस वनडे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. उसके ओपनिंग बल्लेबाज (Avishka Fernando) अविष्का फर्नांडो (118) ने अपन करियर का तीसरा शतक जमाया. 115 बॉल की पारियों में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 118 रन की पारी खेली.  उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अविष्का के अलावा (Dhananjaya de Silva) धनंजय डीसिल्वा (44) और (Charith Asalanka) चरिथ असलांका (72) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम का स्कोर 300 पहुंचाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/OfficialSLC/status/1433485932275986434?s=20

40 ओवरों तक श्रीलंका ने अपने सिर्फ 3 ही विकेट गंवाए थे और उसका स्कोर 230 के करीब था. लेकिन अंतिम 10 ओवरों में उसने 6 विकेट गंवा दिए. 301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने जानेमन मलान (23) और एडिन मार्करम (96) के साथ ठोक शुरुआत की. मलान आउट हुए तो क्रीज पर कप्तान (Temba Bavuma) टेंबा बवूमा (38) ने मार्करम का बढ़िया साथ दिया. हालांकि वह रिटायर्ड हर्ट हो गए.

बवूमा के बाद (Rassie van der Dussen) रासी वैनडेर ड्यूसन (59) ने भी शानदार पारी खेली. लेकिन मार्करम के आउट होते ही श्रीलंका ने अपने स्पिनरों के दम पर मैच में शिकंजा कस लिया. साउ अफ्रीका ने विकेट जरूर बचा कर रखे लेकिन लगातार बढ़ते रन रेट पर वह काबू नहीं रख पाया और अंत में 14 रन से यह मैच हार गया.

Editor's Pick