add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

SLC ने ड्रग्स मामले में फंसे गेंदबाज को सभी फॉर्मेट से सस्पेंड किया

साल 2018 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने वाले शेहान एसएलसी के मामले की पूरी जांच करने तक सस्पेंड रहेंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - May 26, 2020 5:36 PM IST

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ड्रग्स रखने के मामले में फंसे गेंदबाज शेहान मदुशानका को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। शेहान एसएलसी के मामले की पूरी जांच करने तक सस्पेंड रहेंगे।

बोर्ड ने ये फैसला सोमवार को पुलिस द्वारा अवैध ड्रग्स रखने के आरोप में इस खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजने के बाद किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस तेज गेंदबाज और उसके एक दोस्त को 23 मई को मादक पदर्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उत्तर-पश्चिमी प्रांत के कुलियापिटिया में मजिस्ट्रेट ने उन्हें 2 जून तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया।

TRENDING NOW

Vincy Premier T10 League 2020: हाइकर्स और डाइवर्स में होगी रोमांचक जंग

25 साल के इस गेंदबाज ने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक लिया है। वो वनडे क्रिकेट में ऐसा करनामा करने वाले चौथे गेंदबाज बने थे। उन्होंने एक दिवसीय के अलावा दो टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला है।