अनुशासन तोड़ने पर जेफरी वांडर्स को मिली श्रीलंका वापस लौटने की सजा

श्रीलंका टीम बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेल रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 24, 2018, 12:40 PM IST

Published On Jun 24, 2018, 12:40 PM IST

Last UpdatedJun 24, 2018, 12:40 PM IST

Jeffrey Vandersay (center) © Getty Images

वेस्टइंडीजश्रीलंका टेस्ट सीरीज में एक और नया विवाद जुड़ गया है। दूसरे टेस्ट में बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आने के बाद तीसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने लेग स्पिनर ने जेफरी वांडर्स  को अनुशासन तोड़ने की वजह से वेस्टइंडीज से वापस श्रीलंका भेज दिया। स्वदेश लौट गए जेफरी वांडर्स बारबाडोस में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/parthiv-patel-if-we-did-not-do-poor-performance-then-how-could-ms-dhoni-get-chance-721973″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक वांडर्स सैंट लूसिया टेस्ट के आखिरी दिन टीम के तीन खिलाड़ियों के साथ नाइट क्लब गए थे। जब वांडर्स उनके होटल रूम में नहीं दिखे तो टीम मैनेजमेंट ने लोकल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कुछ घंटे बाद वांडर्स होटल लौट आए और बताया कि बाकी खिलाड़ी उन्हें क्लब में छोड़कर होटल लौट गए थे, जिसके बाद वो रास्ता भटक गए थे।

विवादों से भरा है श्रीलंका का वेस्टइंडीज दौरा

वांडर्स पहले भी इस तरह की हरकत कर चुके हैं। पिछले साल भारत के दौरे पर आने से पहले वांडर्स ने घरेलू मैच मिस किए थे। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था। श्रीलंका टीम के लिए वेस्टइंडीज का दौरा लगातार परेशानियों से भरा रहा है।

पहले टेस्ट मैच के बाद टीम के सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज निजी कारणों की वजह से श्रीलंका लौट गए थे। जिसके बाद टीम के तेज गेंदबाज लाहिरू गमजे चोटिल हो गए। सैंट लूसिया में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने की वजह से कप्तान दिनेश चांदीमल को तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से बैन कर दिया गया।

Editor's Pick