VIDEO: 'मेरी आदत नहीं..' विराट कोहली के साथ हुए विवाद पर नवीन उल हक ने ये क्या बोल दिया?

फेवरेट बॉलिंग पार्टनर के बारे में पूछे जाने पर नवीन उल हक ने LSG के मौजूदा कप्तान क्रुणाल पांड्या का नाम लिया.

Edited By : Vanson Soral |May 12, 2023, 05:20 PM IST

Published On May 12, 2023, 05:20 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2023, 05:20 PM IST

naveen ul haq, virat kohli, lsg vs rcb, naveen ul haq virat kohli fight, naveen ul haq virat kohli fight reason, ipl 2023, neveen ul haq virat kohli fight video, naveen ul haq virat kohli fight news,

Naveen ul Haq (Image Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया. ये मुकाबला भी बाकी मैचों की तरह ही था जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 18 रनों से जीत हासिल करने में सफल रही. हालांकि मैच के बाद जो हुआ वो इस सीजन का ही नहीं बल्कि IPL इतिहास के सबसे बड़े विवादों में से एक बन गया.

इस मैच के खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए मैदान पर आए तो नवीन उल हक ने कोहली का हाथ झटक दिया. इसके बाद इस विवाद में गौतम गंभीर एंट्री हुई और जमकर बवाल कटा. जब मामला बढ़ने लगा तो कोहली और गंभीर को एक-दूसरे अलग करना पड़ा. कई दिनों तक इस विवाद की चर्चा सोशल मीडिया पर होती रही. ऐसा लगने लगा था कि ये मामला अब शांत हो चुका है लेकिन नवीन उल हक के ताजा इंटरव्यू ने इस विवाद को एक बार फिर हवा दे दी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लखनऊ सुपर जायन्ट्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नवीन उल हक ने टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान से बातचीत में कोहली के साथ हुए विवाद पर बड़ा बयान दिया है. नवीन ने कहा कि उन्होंने कभी किसी के खिलाफ ये शुरू नहीं किया. उनकी ये आदत ही नहीं है.

आवेश खान ने जब नवीन से क्रिकेट फील्ड पर उनका फेवरेट स्लेजिंग मोमेंट के बारे में पूछा तो अफगान खिलाड़ी ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैंने कभी किसी के खिलाफ ये शुरू नहीं किया. स्लेजिंग मेरी आदत नहीं है.”

अफगान खिलाड़ी ने पुराना किस्सा याद करते कहा, “हमारा एक फर्स्ट क्लास मैच चल रहा था, मैं नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा था और जो बल्लेबाज दूसरे छोर पर था उसके साथ स्लेजिंग हुई थी. स्लिप पर जो फील्डर था उसकी नई-नई शादी हुई थी, वो बोल रहा था कि लास्ट विकेट है जल्दी-जल्दी मैच खत्म करो. हमें भी घर जाके कुछ काम करना है जो बाकी रह गया है.”

 

फेवरेट बॉलिंग पार्टनर के बारे में पूछे जाने पर नवीन ने क्रुणाल पांड्या का नाम लिया. आवेश ने नवीन से ये भी पूछा कि लखनऊ के लिए डेब्यू करने से पहले टीम के किसी सीनियर खिलाड़ी ने उनके कोई अहम सलाह दी थी क्या? इस पर नवीन ने गंभीर का नाम लिया. उन्होंने कहा, “डेब्यू से पहले गौतम गंभीर ने बोला था कि आप जिस तरह से खेलते आए हो वैसे ही खेलो, कुछ अलग नहीं करना है.”

Editor's Pick