VIDEO: फील्डर ने बजाई चुटकी, अंपायर ने दे दिया आउट, ऐसी बेईमानी नहीं देखी होगी

इंग्लिश क्रिकेट क्लब में मैच के दौरान एक फील्डर पर चुटकी बजाकर अंपायर को धोखा देने और विकेट हासिल करने का आरोप लगा है. मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 29, 2026, 08:49 AM IST

Published On Jul 29, 2026, 08:49 AM IST

Last UpdatedJul 29, 2026, 08:49 AM IST

fake egde wicket

fake egde wicket

क्रिकेट के मैदान से गेंद से छेड़छाड़ या फेक फील्डिंग की घटना कई बार सामने आ चुकी है. मगर इंग्लैंड से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने खेल भावना को तार-तार कर दिया है. इंग्लिश क्रिकेट क्लब में एक फील्डर पर चुटकी बजाकर अंपायर को धोखा देने और विकेट हासिल करने का आरोप लगा है. यह घटना सामने आने के बाद बवाल मचा है और हंगामे के बाद घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.

सेकेंड इलेवन डिवीजन 2 में साल्टबर्न और नॉर्टन के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान साल्टबर्न टीम के एक फील्डर ने स्लिप में फील्डिंग के दौरान चुटकी बजाया और अंपायर को धोखा दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नॉर्थ यॉर्कशर और साउथ डरहम क्रिकेट लीग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. नॉर्थ यॉर्कशर और साउथ डरहम क्रिकेट लीग ने संयुक्त बयान में कहा, उन्हें मैच के संबंध में औपचारिक शिकायत मिली है, मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच प्रक्रिया पूरी होने तक इस पर कोई बयान नहीं दिया जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वायरल वीडियो में क्या है ?

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि जब गेंद बल्लेबाज के बल्ले के पास से गुजरी, इसी दौरान स्लिप में खड़े साल्टबर्न टीम के फील्डर ने उंगुलियों से चुटकी बजाई. गेंद बल्ले से नहीं लगी और जाकर विकेटकीपर के दस्ताने में गई. इस बीच साल्टबर्न टीम ने आउट की अपील की. फील्डर के चुटकी बजाने पर अंपायर को लगा कि गेंद बल्ले से लगी थी और अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया.

इस फील्डर की पहचान ब्रायन डिवाइन के रूप में हुई है. उस खिलाड़ी को क्लिकी पोंटिंग कहा जा रहा है. साल्टबर्न की टीम ने इस मुकाबले को अपने नाम किया. हालांकि इस विवाद के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में बवाल मचा है. इंग्लैंड क्रिकेट में खेल भावना और बेईमानी का यह अनोखा मामला फिलहाल काफी सुर्खियों में भी बना हुआ है.

Editor's Pick