Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत आर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग एक साल का ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 21, 2025 8:11 PM IST

Naman dhir Troll: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ए को बांग्लादेश ए के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने सुपर ओवर में निराश किया और भारत के दोनों बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए पहली बॉल पर आउट हो गए, बांग्लादेश ने पहली बॉल पर विकेट गंवाने के बावजूद इस मुकाबले को जीत लिया.
भारत की हार की वजह रही आखिरी ओवर में गेंदबाजों का प्रदर्शन. भारतीय टीम ने आखिरी दो ओवर में 50 रन खर्च किए. 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए मुंबई इंडियंस के गेंदबाज नमनधीर को बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज एसएम मेहेरॉब ने बुरी तरह धोया.
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज नमन धीर को 19वें ओवर में गेंदबाजी सौंपी गई थी. इस ओवर में बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज एसएम मेहेरॉब ने आक्रामक तेवर दिखाया. उन्होंने ओवर की पहली बॉल पर छक्का लगाया, हालांकि अगली बॉल वह मिस कर गए. हालांकि इसके बाद उन्होंने ओवर की तीसरी और चौथी बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए. एसएम मेहेरॉब इसके बाद भी नहीं रूके, उन्होंने ओवर की पांचवीं बॉल पर चौका जड़ा और छठी बॉल पर सिक्स लगाकर बांग्लादेश को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचा दिया. नमन धीर की इस गेंदबाजी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भारत की हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर नमन धीर को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है. फैंस भारत की हार के बाद उनपर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.
Jitesh di bakwaas captaincy krke haare 19 over Naman dhir nu de ke 28 runs de dite.. super over ch Vaibhav nu ni bhejya batting krn
— sonu Dhillon (@sonuDhillon1508) November 21, 2025
Naman Dhir took some money from sheikhs I’m sure 😂😂
— K10 (@ketanpunekarrr) November 21, 2025
19th over evanadhu naman dhir ta kuduppangala 🤡🤡
— JJ (@JillaJayaram5) November 21, 2025
Antha over la 28 runs adichrukange ☠️☠️
Jitesh sharma captaincy🤡🤦🏻♂️
Proper 5th bowler eh ilama poirkanga SEMI’s la 🤦🏻♂️😤
Asia Cup Rising Stars: सुपर ओवर में बांग्लादेश से हारा भारत, खिताब जीतने का सपना टूटा
सुपर ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाने थे, बांग्लादेश ने ओवर की दूसरी बॉल पर इसे एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारतीय टीम ने सुपर ओवर में पूरी तरह निराश किया और रिपन मंडल के ओवर की पहली दो बॉल पर दोनों भारतीय बल्लेबाज जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. जीत के लिए एक रन का टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने पहली बॉल पर यासिर अली का विकेट गंवाया, बाउंड्री लाइन पर जितेश शर्मा ने उनका शानदार कैच लपका, यहां से मैच दूसरे ओवर की तरफ जा रहा था, मगर ओवर की दूसरी बॉल पर सुयश शर्मा ने वाइड फेंकी और बांग्लादेश ने इस मुकाबले को जीत लिया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
