टी-20 में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचीं स्मृति मंधाना
गेंदबाजों में राधा यादव पांच पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
Published On Mar 10, 2019, 06:18 PM IST
Last UpdatedMar 10, 2019, 06:18 PM IST
smriti-mandhana © Getty Images
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान चढ़कर रियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।
पढ़ें: शिखर का शतक, ऑस्ट्रेलिया को 359 रनों का लक्ष्य
हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम की अगुवाई करने वाली और वनडे में शीर्ष रैंकिंग की बल्लेबाज मंधाना ने तीन मैचों में 72 रन बनाए जिसमें तीसरे मैच में लगाया गया अर्धशतक भी शामिल है।
हरमनप्रीत नौवें स्थान पर खिसकीं
एड़ी की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाने वाली हरमनप्रीत दो पायदान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गई हैं।
राधा यादव 5वें स्थान पर पहुंचीं
गेंदबाजों में राधा यादव पांच पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट लिए थे। बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने भी दो मैचों में तीन विकेट लिए और वह तीन पायदान आगे 56वें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल 35वें से 31वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
डेनियल वेट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचीं
इंग्लैंड की डेनियल वेट ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। इंग्लैंड की 3-0 से जीत में 123 रन बनाने वाले वेट दो पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
पढ़ें: डरबन वनडे: डि कॉक का शतक, श्रीलंका के सामने 332 रन का लक्ष्य
टैमी ब्यूमोंट और कप्तान हीथर नाइट भी दो-दो पायदान ऊपर 26वें और 33वें स्थान पर पहुंच गई हैं। लॉरेन विनफील्ड (आठ पायदान ऊपर 45वें) और सोफिया डंकले (16 पायदान ऊपर 86वें) भी आगे बढ़ने में सफल रहीं।
इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर लिनसे स्मिथ ने सीरीज में पांच विकेट लेने के दम पर 185 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वह 95वें स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।