• Home
  • News
  • Smriti mandhana batting form increase tension of indian team before t20 world cup

ऐसे कैसे टीम इंडिया जीतेगी T20 World Cup? उपकप्तान का फॉर्म चिंता का विषय

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले सबसे ज्यादा टेंशन स्मृति मंधाना की बैटिंग ने दे दी है. स्मृति का बल्ला इस समय बिल्कुल नहीं चल रहा है.

Edited By : Saurav Kumar |Jun 03, 2026, 02:12 PM IST

Published On Jun 03, 2026, 02:12 PM IST

Last UpdatedJun 03, 2026, 02:12 PM IST

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana on Form: भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और सुपर स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना टी20 वर्ल्ड कप से पहले लगातार फ्लॉप चल रही है. उनके लगातार फ्लॉप होने की वजह से भारतीय टीम में चिंता का बिषय बन गया है. अगर हम बात करे उनके आगामी इंग्लैंड सीरीज की तो वो खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज में पहले मैच में 32 रन बनाए वही दूसरे मैच में वह 0 पर आउट हो गई खेले गए आखिरी निर्णायक मुकाबले में वह सिर्फ 9 रन ही बना सकि. अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका सबसे कम रन है. अगर हम ओवर ऑल पुरे रन की बात करे तो 50 रन भी नहीं हो रहे है. होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले अगर मंधाना का फॉर्म यही रहा तो भारतीय टीम के लिए एक बड़े खतरे की घंटी हो सकती है.

मंधाना की फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

इसके पहले 2023 में भी मंधाना का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में स्कोर सिर्फ 64 रन था. साल 2023 में खेला गया 3 टी20 मैच उनका प्रदर्शन क्रमशः 6 ,10 और 48 रन का था. और अगर हम बात 2019 की करे तो इंग्लैंड के ही खिलाफ 100 से भी कम रन बना पाई थी. 2019 में तीनो मैचों को मिलाकर सिर्फ 72 रन ही बना पाई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले मंधाना का लगातार खराब फॉर्म में होना चिंता का विषय है. क्यूंकि होने वाला वर्ल्ड कप भी इंग्लैंड में ही होने वाला है. हॉल ही में 3 टी20 मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने आखिरी और निर्णायक मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली.

अगर हम ओवर ऑल मैच की बात करे तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकशान पर 180 रन बनाए थे. इस मैच में भीं मंधाना 9 गेंदों पर महज 8 रन ही बना पाई अगर हरमनप्रीत ने 56 रन ना बनाती तो शायद स्कोर 156 रन भी न बन पता. हरमन के अलवा यास्तिका ने 32 रन का योगदान दिया और दीप्ती ने 32 रन का सहयोग दिया जोजिमा ने भी 29 रनों दिया.

दिए गए 181 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने 9 गेंद सेष रहते ही जित लिया , इंग्लैंड की तरफ से एलिस कैप्सी ने 82 रन और हीदर नाईट ने 42 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली , एलिस कैप्सी को प्लयेर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला.

Editor's Pick