- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Smriti Mandhana becomes second Indian to score fastest 2,000 runs; India wins ODI series against West Indies
सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाली दूसरी भारतीय बनी स्मृति मंधाना
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया।
Published On Nov 07, 2019, 01:26 PM IST
Last UpdatedNov 07, 2019, 01:26 PM IST
स्मृति मंधाना (IANS)
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में मैचविनिंग अर्धशतकीय पारी खेलकर स्मृति मंधाना सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले दूसरी भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना से पहले पुरुष क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ये कीर्तिमान हासिल किया।
बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में 74 रनों की पारी खेली और युवा बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिगेज के साथ पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की। जिसकी बदौलत भारत ने तीसरा वनडे मैच 6 विकेट से जीता और 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया।
23 साल की मंधाना ने 51 पारियां में 2,000 रन बनाए। इसी के साथ वो विश्व में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर आग गई हैं। उनसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क और मेग लेनिंग है।
भारत-बांग्लादेश दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग
वनडे में मंधाना ने अब तक 51 मुकाबलों में 43.08 की औसत से 2,025 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और 17 अर्धशतक शामिल है। सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज धवन ने ये कीर्तिमान 50 मैचों में पूरा किया।