• Home
  • News
  • Smriti mandhana breaks beth mooney records in womens T20 Asia cup 2024 final

Womens T20 Asia Cup 2024: स्मृति मंधाना का फाइनल में धमाका, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा

स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप के फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 47 गेंद में 60 रन बनाए. मंधाना की पारी से भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 28, 2024, 04:33 PM IST

Published On Jul 28, 2024, 04:33 PM IST

Last UpdatedJul 28, 2024, 04:33 PM IST

(Image credit- BCCI Women Twitter)

दाम्बुला. महिला टी-20 एशिया कप के फाइनल में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का शानदार फॉर्म जारी रहा. स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ा. टी-20 में यह उनका 26वां अर्धशतक है. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ दिया है.

स्मृति मंधाना ने फाइनल में 47 गेंद में 60 रन की पारी खेली. इस पारी में मंधाना ने 10 चौके लगाए,

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बेथ मूनी से आगे निकली मंधाना

इस अर्धशतक के साथ ही स्मृति मंधाना टी-20 में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. उन्होंने बेथ मूनी (25) को पीछे छोड़ दिया. टी-20 में सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम है. सूजी बेट्स के नाम 29 पचास प्लस स्कोर है.

भारत ने श्रीलंका को दिया 166 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए. स्मृति मंधाना (60 रन) के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स (16 गेंद में 29 रन) और ऋचा घोष (14 गेंद में 30 रन) ने विस्फोटक पारी खेली. शेफाली वर्मा (16 रन), उमा छेत्री (09 रन) और हरमनप्रीत कौर (11 रन) बड़ी पारी नहीं खेल सकीं.

Editor's Pick