Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 30, 2025 9:24 AM IST

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस साल में एक कमाल का रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं. वह साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन सकती हैं. मंधना ने इस साल 1703 रन बनाए हैं. और अगर वह 62 रन और बना लेती हैं तो वह शुभमन गिल से आगे निकल सकती हैं. गिल इस समय पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. गिल ने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में 1764 रन बनाए हैं.
मंधना इस साल 2025में कमाल के फॉर्म में हैं. उन्होंने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1703 रन बनाए हैं. यह महिला क्रिकेट में एक वर्ष में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. इस साल भारतीय महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. और इसमें मंधना का फॉर्म गजब का रहा है. बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने अच्छे रनरेट से बैटिंग की है.
भारतीय महिला टीम आज मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मैच खेलेगी. पांच मैचों की सीरीज में अभी 4-0 से आगे है. भारतीय टीम अब क्लीन स्वीप करना चाहेगी. और इसी मैच में मंधना के पास शुभम गिल से आगे निकलने का मौका होगा. और मंधना पर इस मैच में गहरी नजर होगी.
28 साल की इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 10 हजार रन पूरे किए थे. यह मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला गया था. इस लिस्ट में मिताली राज, सूजी बेट्स और कार्लोस एडवर्ड्स शामिल हैं.
मंधाना ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 629 रन बनाए हैं. उन्होंने अपने करियर में कुल सात टेस्ट मैच खेले हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 57.18 का है. इसमें दो शतक हैं. वनडे इंटरनेशनल में मंधना ने 117 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 48.38 के औसत से 5322 रन बनाए हैं. इसमें 14 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 157 मैचों में 4102 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में वह दूसरे स्थान पर हैं.
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में मंधना अब चौथे नंबर पर हैं. इस सूची में मिताली राज सबसे ऊपर हैं. मिताली ने 314 पारियों में 10868 रन बनाए हैं. वहीं न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स ने 343 पारियों में 10652 रन बनाए हैं. इंग्लैंड की कार्लेट एडवर्ड्स ने 316 पारियों में 10273 रन बनाए हैं. वहीं मंधना ने 280 पारियों में 10053 रन बनाए हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
