'वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ सकती हैं स्मृति मंधाना'

महिला वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दीप्ति शर्मा के नाम है।

Edited By : India.com Staff |Mar 23, 2020, 03:51 PM IST

Published On Mar 23, 2020, 03:51 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2020, 03:51 PM IST

वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से अब तक कुल पांच दोहरे शतक लगाए जा चुके हैं। भारत के लिए पहला वनडे दोहरा शतक लगाने का कारनामा दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने किया था, जिसके बाद उनके जोड़ीदार वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने भी वनडे में 200 का आंकड़ा पार कर दिखाया। जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब तक अपने वनडे करियर में तीन बार दोहरा शतक लगा चुके हैं।

हालांकि महिला क्रिकेट में भारत का कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है। लेकिन भारतीय स्पिन पूनम यादव (Poonam Yadav) को लगता है कि स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ये कारनामा करने की काबिलियत रखती हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेलकर लौटी यादव से ट्विटर पर जब एक फैन ने पूछा कि ‘आपको क्या लगता है कि महिला टीम में से कौन वनडे में दोहरा शतक लगा सकता है?’ तो जवाब में इस लेग स्पिनर ने कहा, “मुझे लगता है कि स्मृति मंधाना, आपको क्या लगता है।”

महिला वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड केवल दो बल्लेबाजों के पास है। न्यूजीलैंड की एमिलिया केर (232*) और ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (229*)। भारत की ओर से वनडे में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) के नाम है।

इस भारतीय शीर्ष क्रम बल्लेबाज ने आयरलैंड के खिलाफ मई, 2017 में खेले गए मैच में 188 रनों की पारी खेली थी। वनडे पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) हैं, जिन्होंने साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171* रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

यादव आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत की सबसे सफल गेंदबाज थी। उन्होंने पांच मैचों में 10 विकेट लिए थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में लिया मैचविनिंग चार विकेट हॉल भी शामिल था। उनसे जब एक फैन ने पूछा कि ‘अब तक उन्होंने जिन बल्लेबाजों के खिलाफ खेला है, उनमें से सबसे मुश्किल कौन रहा’ तो यादव ने न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन का नाम लिया।

Editor's Pick