×

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, T20I में हासिल की बड़ी उपलब्धि, कोई नहीं कर सका है ऐसा

स्मृति मंधाना यह कारनामा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में बड़ा कारनामा किया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 21, 2025 10:08 PM IST

Smriti Mandhana 4000 T20I Runs: भारत की स्टार महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में विशाखापट्टनम में स्मृति मंधाना ने टी-20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं है.

स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 25 रन (25 गेंद) की पारी खेली. इस पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने टी-20 इंटरनेशनल में चार हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल की. टी-20 इंटरनेशनल में चार हजार रन बनाने वाली वह दुनिया की दूसरी खिलाड़ी हैं.

महिला T20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

4716 रन – सूज़ी बेट्स

4007 रन – स्मृति मंधाना

3654 रन – हरमनप्रीत कौर

3473 रन – चमारी अटापट्टू

3431 रन – सोफी डिवाइन

मंधाना ने सबसे तेज 4000 रन बनाए

स्मृति मंधाना से पहले सुजी बेट्स ने टी-20 इंटरनेशनल में चार हजार रन बनाने का कारनामा किया है. हालांकि स्मृति मंधाना ने सुजी बेट्स को सबसे तेज चार हजार रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया और टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज चार हजार रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं. न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स ने 3675 गेंदों में 4000 रन का कीर्तिमान छूआ था, वहीं स्मृति मंधाना ने सिर्फ 3227 गेंदों में ही यह कारनामा किया है.

TRENDING NOW

टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त

जेमिमा रोड्रिग्स की तूफानी पारी से भारतीय महिला टीम ने टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. रविवार को विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया. भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को छह विकेट पर 121 रन के स्कोर पर रोक दिया और उसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद अर्धशतक की मदद से टारगेट को 14.4 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. जेमिमा रोड्रिग्स 44 बॉल में 69 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत ने जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच 23 दिसंबर को विशाखापट्टनम में ही खेला जाएगा.