WPL 2024: मंधाना-पैरी की विस्फोटक पारी से आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को हराया
WPL 2024: स्मृति मंधाना- एलिस पैरी की विस्फोटक पारी, आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 23 रन से हराया
RCBW VS UPW: आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स के सामने जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य रखा था, यूपी वॉरियर्स की टीम 175 रन ही बना सकी
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 4, 2024 11:16 PM IST
(Photo credit-WPL Twitter page)
बेंगलुरु. स्मृति मंधाना (50 गेंद में 80 रन) और एलिस पैरी की विस्फोटक पारी (37 गेंद में 58 रन) से आरसीबी ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. सोमवार को खेले गए मैच में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स (RCBW VS UPW) को 23 रन से हरा दिया.
टॉस हारने के बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स के सामने जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य रखा था, यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन ही बना सकी. आरसीबी ने दो लगातार हार के बाद इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है.स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. वीमेंस प्रीमियर लीग में पहली बार स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
Add Cricket Country as a Preferred Source
मंधाना और पैरी के बीच 95 रन की साझेदारी
आरसीबी के लिए एस. मेघना और कप्तान स्मृति मंधाना ने विस्फोटक शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों ने 5.3 ओवर में 51 रन की साझेदारी की. मेघना 21 गेंद में 28 रन (पांच चौके) की पारी खेलकर आउट हुई. मेघना के आउट होने के बाद मंधाना और पैरी ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़ा और 50 गेंद में 80 रन (10 चौके और तीन छक्के) की पारी खेलकर आउट हुई. मंधाना और पैरी के बीच 95 रन की साझेदारी हुई. वीमेंस प्रीमियर लीग में बतौर कप्तान स्मृति मंधाना की सबसे बड़ी इनिंग हैं.
एलिसा पैरी ने मंधाना के आउट होने के बाद आक्रामक रुख अपनाया और 33 गेंद में अपना अर्धशतक जड़ा. एलिसा पैरी 37 गेंद में 58 रन (चार चौके, चार छक्के) बनाकर पवेलियन लौटीं. ऋचा घोष 10 गेंद में 21 रन (02 चौके, एक छक्का) बनाकर नाबाद रहीं. आरसीबी ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाईं.आरसीबी के इस सीजन का यह सबसे बड़ा स्कोर हैं.
विस्फोटक शुरुआत के बाद बिखरी यूपी की टीम
199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की. एलिसा हिली और किरण नवगिरे ने 4.2 ओवर में 47 रन की ओपनिंग साझेदारी की. नवगिरे 11 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुईं. चमारी अट्टापट्टू (08), ग्रेस हैरिस (05) और श्वेता सहरावत (01) ने मिडिल ऑर्डर में निराश किया. एलिसा हिली ने अर्धशतक जड़ा और 38 गेंद में 55 रन (सात चौके, तीन छक्के) बनाकर आउट हुईं.
दीप्ति शर्मा ने 22 गेंद में 33 रन (चार चौके, एक छक्का) और पूनम खेमनार ने 24 गेंद में 31 रन (चार चौके, एक छक्का) की पारी खेलकर यूपी की उम्मीदें जगाई, मगर टीम लक्ष्य से 23 रन दूर रह गईं. यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन ही बना सकीं. आरसीबी के लिए सोफी डिवाइन, सोफी मॉलिन्यू, शोभना आशा और जॉर्जिया वेयरहम ने दो-दो विकेट चटकाए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.