×

अब स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल की भी बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

एक दिन पहले स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उनकी शादी को टालनी पड़ी थी

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 24, 2025 12:51 PM IST

Palash muchhal taken to hospital: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक दिन पहले मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उनकी शादी को टालनी पड़ी थी. मंधाना के पिता अस्पताल में भर्ती है, इस बीच स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल को लेकर भी बड़ी खबर आई है. पलाश मुच्छल को इंफेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, इलाज के बाद उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वह होटल वापस लौट आए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पलाश मुच्छल को वायरल इंफेक्शन और तेज एसिडिटी की शिकायत के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया, हालांकि राहत की बात यह रही उनकी हालत गंभीर नहीं थी, अस्पताल से इलाज के बाद उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वह होटल वापस लौट आए हैं. अब उनकी तबीयत अब पूरी तरह ठीक बताई जा रही है.

मंधाना के पिता को सीने में हुआ था दर्द

बता दें कि एक दिन पहले स्मृति मंधाना के पिता को सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. डॉक्टर के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था, जिसे नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है, अगर स्थिति बिगड़ती है, तो एंजियोग्राफी करनी पड़ सकती है.

TRENDING NOW

पलाश मुच्छल ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में मंधाना को किया था प्रपोज

स्मृति मंधाना को म्युजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रपोज किया था, जहां भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल साल 2019 से रिलेशनशिप में थे. भारतीय महिला टीम ने जब वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब पलाश मुच्छल भारतीय टीम की जीत को सेलिब्रेट करने डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंचे थे.