add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पलाश से शादी टलने के बाद स्मृति मंधना की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट, हाथों की उंगलियों पर टिकीं फैंस की निगाहें

पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद पहली बार स्मृति मंधना ने इंटरनेट पर पोस्ट किया है. उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसे देखकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 5, 2025 11:03 PM IST

स्मृति मंधना फिर चर्चा में हैं. म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल के साथ 23 नवंबर को होने वाली उनकी शादी टलने के बाद पहली बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किया है. स्मृति की शादी के दिन ही उनके पिता बीमार हो गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था. इस वजह से वनडे विश्व कप विजेता खिलाड़ी की शादी को टालना पड़ा था. मंधना के पिता, श्रीनिवास को मंधना के गृहनगर सांगली के अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था. इसके बाद शादी टालनी पड़ी थी. इसके बाद पलाश भी बीमार हो गए थे और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया. दोनों को अब हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है. लेकिन शादी की नई तारीख अभी तक तय नहीं हुई है.

इस बीच मंधना ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की. यह एक टूथपेस्ट ब्रांड के साथ एक पेड पार्टनरशिप का वीडियो था. हालांकि इसमें फैंस ने काफी कुछ ऐसा नोटिस किया जिसने पूरी कहानी को नया मोड़ दे दिया है. फैंस ने देखा कि स्मृति की उंगली में उनकी सगाई की अंगूठी नहीं है. हालांकि यह भी साफ नहीं है कि यह विज्ञापन कब शूट किया गया. लेकिन सोशल मीडिया पर यह विज्ञापन वायरल हो गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुछ लोगों का कहना है कि यह विज्ञापन सगाई के बाद का है वहीं कुछ लोग इसके स्मृति की सगाई के बाद शूट किया गया बता रहे हैं.

स्मृति ने हालांकि शादी टलने के बाद सोशल मीडिया से कई तस्वीरें हटा दी थीं. उन्होंने शादी से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दी थीं. हालांकि पलाश के परिवार की ओर से लगातार यही कहा जा रहा है कि शादी टलने की वजह सिर्फ स्मृति के पिता की तबीयत का खराब होना ही था. पलाश की मां अमृता ने यही बात कही थी.

अंग्रेजी दैनिक हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अमिता ने कहा था, ‘स्मृति और पलाश दोनों तकलीफ में हैं… पलाश ने अपनी दुल्हन के साथ घर आने का सपना देखा था. मैंने स्वागत की खास तैयारी की थी. सबकुछ ठीक है, शादी बहुत जल्द होगी.’

पलाश की बहन पलक ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि परिवार बहुत-बहुत मुश्किल वक्त से गुजरे हैं और मैं सिर्फ इसी बात को दोहराना चाहूंगी कि इस वक्त हम सिर्फ सकारात्मकता में विश्वास रखते हैं.’