add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

INDW VS AUSW: स्मृति मंधाना- जेमिमा रोड्रिग्स की धमाकेदार पारी, भारत ने टी-20 सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 177 रन का टारगेट रखा था, ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 21, 2026 6:47 PM IST

INDW VS AUSW: स्मृति मंधाना (55 बॉल में 82 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (46 बॉल में 59 रन) की अर्धशतकीय पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी-20 मैच में 17 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 177 रन का टारगेट रखा था, ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी. भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया है. 2017 के बाद यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया को किसी भी फॉर्मेट में अपने घर में एक भी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्मृति मंधाना- जेमिमा रोड्रिग्स के बीच 121 रन की साझेदारी

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 121 रन की साझेदारी की, जो महिला टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे विकेट के लिए भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. दोनों की जोड़ी ने मिताली राज और पूनम राऊत के बीच 98 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. स्मृति मंधाना ने 55 बॉल की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी इनिंग में चार चौके लगाए. भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए. ऋचा घोष ने सात बॉल में 18 रन की पारी खेली. शेफाली वर्मा (07), अमनजोत कौर (01) और दीप्ति शर्मा (10) दहाई का आंकड़ा नहीं पार सकी. हरमनप्रीत कौर दो रन बनाकर नाबाद रहीं.

जेमिमा रोड्रिग्स ने पूरे किए 2500 T20I रन

जेमिमा रोड्रिग्स ने T20 इंटरनेशनल में 2500 रन पूरे किए. रोड्रिग्स कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और ओपनिंग बैट्समैन शैफाली वर्मा के बाद महिला T20I में यह मुकाम हासिल करने वाली सिर्फ चौथी महिला भारतीय क्रिकेटर बनीं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रन के टारगेट का पीछा करते हुए एश्ले गार्डनर के 45 बॉल में 57 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी. लीचफिल्ड ने 26 रन का योगदान दिया. भारत के लिए श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं अरुंधति रेड्डी को दो सफलता मिली. एक विकेट रेणुका ठाकुर के नाम रहा.