add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शादी कैंसिल हो गई है... स्मृति मंधाना ने खुद सभी अफवाहों पर लगाया विराम

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी लेकिन शादी के दौरान मंधाना के पापा की तबीयत खराब होने की बात सामने आई थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 7, 2025 2:33 PM IST

Smriti Mandhana Marriage Postponed: भारतीय महिला टीम क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल हो गई है. स्मृति मंधाना ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी लेकिन शादी के दौरान मंधाना के पापा की तबीयत खराब होने की बात सामने आई थी, मगर अब खुद मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से शादी कैंसिल होने की खबर बताई है और तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मंधाना ने लिखा, मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है

स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, पिछले कुछ हफ्तों से मेरी ज़िंदगी को लेकर बहुत सारे अंदाज़े लगाए जा रहे हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए बोलना ज़रूरी है. मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहूंगी लेकिन मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है.

उन्होंने आगे लिखा, मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहूंगी और आप सभी से भी यही करने की गुज़ारिश करूंगी, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूी कि इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें अपनी रफ़्तार से आगे बढ़ने का मौका दें, मेरा मानना ​​है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा मकसद है और मेरे लिए वह हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहे है. मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफी जीतती रहूंगी और मेरा फ़ोकस हमेशा वहीं रहेगा. आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद, अब आगे बढ़ने का समय है.

मंधाना ने सोशल मीडिया से हटाए थे फोटो और वीडियो

पिता की तबीयत खराब होने के बाद 23 नवंबर को स्मृति मंधाना की शादी अचानक टाल दी गई थी. हालांकि इसके बाद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से सगाई और इससे जुड़ी तस्वीरें हटा दी थी, जिसके बाद कई तरह की अफवाहें सामने आने लगी थी.