स्मृति मंधना बहुत बाहर की गेंद के लालच में फंसी, दो चौके लगाने के बाद गंवाया विकेट

मंधना अच्छी लय में दिख रही थीं। ऐसा लग रहा था कि वह बड़ा स्कोर बनाएंगी। लेकिन वह लगातार दो चौके लगाने के बाद आउट हो गईं।

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 29, 2022, 04:24 PM IST

Published On Jul 29, 2022, 04:24 PM IST

Last UpdatedJul 29, 2022, 04:24 PM IST

बर्मिंगम: बर्मिंगम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए स्मृति मंधना और शेफाली वर्मा क्रीज पर उतरीं। शेफाली,जो अधिक आक्रामक बल्लेबाज हैं, थोड़ा संभलकर खेलती नजर आईं वहीं स्मृति मंधना ने हाथ खोले। लेकिन यही अधिक आक्रामकता कहीं न कहीं उन्हें भारी पड़ी।

मंधना ने चौथे ओवर डार्सी ब्राउन पर हाथ खोले। ब्राउन ने पहली गेंद शॉर्ट फेंकी लेकिन मंधना ने लेंथ को पहले से भांप लिया और बैकफुट पर जाकर गेंद को फॉरवर्ड स्क्वेअर लेग पर चौके के लिए भेज दिया। कमाल का शॉट।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ब्राउन ने अपनी पिछली गेंद की गलती सुधारी। कुछ ज्यादा ही बदलाव कर दिया। इस बार गेंद फुल। मंधना ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शॉट खेला। एक और चौका।

मंधना अब फ्लो में लग रही थीं। गेंद उनके बल्ले पर आ रही थी और लग रहा था कि बाएं हाथ की यह भारतीय सलामी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाएंगी।

ब्राउन की गेंद पर मंधना ने एक बार और बड़ा शॉट खेलना चाहा। यह गेंद ऑफ स्टंप से बहुत बाहर थी। मंधना ने उसका पीछा किया। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और एलीसा हीली के हाथ में आसान सा कैच। मंधना अगर गेंद को छोड़ भी देतीं तो भी कोई खतरा नहीं होता। मंदना 17 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick