add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

स्मृति मंधाना- शेफाली वर्मा की तूफानी पारी से भारत को मिली एक और जीत, मैच में टूटे कई रिकॉर्ड्स

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट पर 221 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया, श्रीलंका की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 191 रन ही बना सकी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 28, 2025 10:40 PM IST

INDW VS SLW 4th T20I: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से भारत ने रविवार को चौथे टी20 मैच में श्रीलंका को 30 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट पर 221 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया, श्रीलंका की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 191 रन बनाए. सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार 30 दिसंबर को खेला जाएगा. स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

भारत के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम कप्तान चामरी अटापट्टू (52 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक और हसिनी परेरा (33) के साथ उनकी पहले विकेट की 59 और इमेशा दुलानी (29) के साथ दूसरे विकेट की 57 रन की साझेदारी के बावजूद छह विकेट पर 191 रन ही बना सकी जो इस प्रारूप में उसका सर्वोच्च स्कोर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने 24 रन जबकि अरुधंति रेड्डी ने 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. श्री चरणी ने भी 46 रन देकर एक विकेट हासिल किया. भारत के लिए हालांकि क्षेत्ररक्षण चिंता का विषय रहेगा क्योंकि उसके क्षेत्ररक्षकों ने कई कैच टपकाए.

स्मृति ने शुरुआती तीन मैच में विफल रहने के बाद 48 गेंद की अपनी पारी में 11 चौकों और तीन छक्कों से 80 रन बनाए. शेफाली ने अपने लगातार तीसरे अर्धशतक के दौरान 46 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के से 79 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की जो इस प्रारूप में भारत की ओर से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. ऋचा घोष (16 गेंद में नाबाद 40) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 16) ने तीसरे विकेट के लिए 23 गेंद में 53 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को इस प्रारूप में उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया.

मैच में टूटे कई रिकॉर्ड्स

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट पर 221 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया, जो टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. भारतीय टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2024 में चार विकेट पर 217 रन बनाए थे.

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की जो इस प्रारूप में भारत की ओर से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है.

भारत ने अपनी पारी में 28 चौके और आठ छक्के मारे जो इस प्रारूप में टीम की ओर से सबसे अधिक बाउंड्री का नया रिकॉर्ड है.

स्मृति मंधाना ने मैच में 27 रन बनाते ही महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय और कुल चौथी बल्लेबाज बनीं. भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इससे पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. स्मृति मंधाना सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बनीं हैं. स्मृति ने सबसे कम 281 पारियों में यह कारनामा किया.

श्रीलंका की टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 191 रन बनाए, इस प्रारूप में उसका सर्वोच्च स्कोर है.

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार रन के आंकड़े को छू लिया है. स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने अब तक 3,107 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी दूसरे स्थान पर है, जिसने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,720 रनों की साझेदारी की है. वहीं, यूएई की ओर से ईशा ओझा-तीर्था सतीश की जोड़ी ने अब तक 2,579 रन जुटाए हैं