×

स्मृति मंधाना की शादी टली, पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद लिया गया फैसला

स्मृति मंधाना की शादी पलाश मुच्छल के साथ महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, जिसे लेकर सारी तैयारियां हो चुकी थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 23, 2025 4:49 PM IST

Smriti mandhana wedding Postponed: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी अनिश्चित काल के टाल दी गई है. मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के बाद यह फैसला लिया गया है. मंधाना की शादी आज शाम में होनी थी, मगर पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद इस शादी को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है.

स्मृति मंधाना की शादी पलाश मुच्छल के साथ महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, जिसे लेकर सारी तैयारियां हो चुकी थी और मेहमान भी पहुंचने लगे थे. स्मृति और पलाश की शादी सांगली के समडोली रोड पर मंधाना फार्म हाउस पर आयोजित होनी थी. रविवार की सुबह अचानक ब्रेकफास्ट के दौरान स्मृति मंधाना की पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

स्मृति मंधाना पिता के काफी क्लोज रही हैं. मंधाना ने पिता की तबीयत को देखते हुए फिलहाल इस शादी को टाल दिया गया है. शादी की जगह से आने वाले मेहमानों को वापस भेजा जा रहा है और यह भी कहा जा रहा है कि सजावट हटाने का काम भी चल रहा है. स्मृति मंधाना के मैनेजर तोहिन मिश्रा ने मीडिया को स्मृति मंधाना की प्राइवेसी को ध्यान में रखने को कहा है. उन्होंने खुद बताया है कि आज होने वाली शादी की रस्म टाल दी गई है.

स्मृति मंधाना ने फैंस को खुद दी थी सगाई की जानकारी

बता दें कि स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर फैंस को खुद अपनी सगाई की जानकारी दी थी. उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने सगाई की जानकारी दी थी. इस वीडियो में स्मृति मंधाना के साथ कई महिला क्रिकेटर्स भी दिखीं थी.

TRENDING NOW

पलाश मुच्छल ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में किया था प्रपोज

स्मृति मंधाना को म्युजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रपोज किया था, जहां भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल साल 2019 से रिलेशनशिप में थे. भारतीय महिला टीम ने जब वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब पलाश मुच्छल भारतीय टीम की जीत को सेलिब्रेट करने डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंचे थे.