• Home
  • News
  • Smriti s half-century Deepti s five-for in India s crushing 64 run victory over Pakistan

INDW VS PAKW: स्मृति के बाद दीप्ति शर्मा का जलवा, पाकिस्तान को 64 रन से रौंदकर किया विजयी आगाज

भारत ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को 64 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अर्धशतक के बाद अनुभवी दीप्ति शर्मा के पांच विकेट ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई. जिसकी वजह से मैच बड़ी आसानी से भारत ने जीत लिया.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 14, 2026, 11:01 PM IST

Published On Jun 14, 2026, 11:01 PM IST

Last UpdatedJun 14, 2026, 11:01 PM IST

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है. भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया. भारतीय टीम की जीत में ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी का अहम योगदान रहा. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए थे. जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 106 रन पर ढेर हो गई.

स्मृति मंधाना ने खेली तूफानी पारी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. भारतीय पारी की शुरुआत करने आई शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दी. लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सकीं और उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गईं. जेमिमा रोड्रिग्स भी 1 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुईं जल्द ही आउट हो गईं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 109 रन तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर मंधाना का विकेट गिरा. मंधाना ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया. वह 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुईं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए. पारी के आखिर में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 34 रन बनाकर भारतीय पारी को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 तक पहुंचाया. पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने और फातिमा सना ने 2-2, जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम ने 1-1 विकेट लिए.

दीप्ति शर्मा के आगे ढेर हुई पाकिस्तान

171 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पाकिस्तान टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सकी. मुनीबा ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए. वहीं आलिया रियाज ने 18, ओपनर बल्लेबाज गुल फिरोजा 12 और आयशा ज़फ़र 12 रन बनाकर पवेलियन लौटी. पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई. भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने घातक गेंदबाजी की. दीप्ति ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए. चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 लिए. शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला.

Editor's Pick