- क्रिकेट न्यूज़
- News
- so that s why rohit is not mouring in the t20 world cup because of bumrah s absence
T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह का करियर टी20 वर्ल्ड कप से ज्यादा जरूरी है: रोहित शर्मा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार, 15 अक्टूबर को जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर अपनी बात कही है।
Published On Oct 15, 2022, 09:25 AM IST
Last UpdatedOct 15, 2022, 09:25 AM IST
Jasprit bumrah and Rohit sharma
मेलबर्न: जसप्रीत बुमराह का करियर बचाना उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में खिलाने से ज्यादा अहमियत रखता है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत से पहले मेलबर्न में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही.
बुमराह चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो चुके हैं. उनकी चोट काफी गंभीर है और माना जा रहा है कि वह कम से कम छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. हालिया वक्त में बुमराह का करियर चोट से प्रभावित रहा है. और यह चोट उसी सिलसिले का हिस्सा है.
रोहित ने कहा, ‘उसकी चोट के बारे में कई एक्सपर्ट से बात की. लेकिन हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. यह विश्व कप महत्वपूर्ण है लेकिन उनका करियर ज्यादा महत्वपूर्ण है. वह सिर्फ 27-28 साल के हैं, उनमें काफी क्रिकेट बाकी है.’
इसे भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज बोले, भारत का एबी डिविलियर्स हो सकता है सूर्यकुमार यादव
रोहित ने आगे कहा, ‘तो, हम खतरा नहीं मोल ले सकते थे. जितने भी एक्सपर्ट्स से हमने बात की उनकी एक ही राय थी. उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है. वह अभी काफी क्रिकेट खेल सकते हैं और भारत को मैच जितवाने में मदद कर सकते हैं. इस बात में कोई शक नहीं कि भारतीय टीम उन्हें काफी मिस करेगी.’
बुमराह की जगह भारतीय टीम में मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है. शमी ने भी बीते तीन महीने से कोई क्रिकेट नहीं खेला है. उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला था. वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन कोविड-19 से संक्रमित होने के चलते वह इन सीरीज में नहीं खेल पाए थे.