add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Video: सोहेल तनवीर के अभद्र सेंड ऑफ पर बवाल, क्रिस लिन ने कहा 'घटिया'

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज गुआना एमेजन वॉरियर्स के लिए कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - August 10, 2018 4:29 PM IST

पाकिस्तान तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर मैदान पर गलत व्यवहार के चलते मुश्किल में आ गए हैं। तनवीर ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान विपक्षी टीम के बल्लेबाज बेन कटिंग को आक्रामक सेंड ऑफ दिया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/shimron-hetmyers-unbeaten-half-century-leads-guyana-amazon-warriors-to-6-wickets-win-over-st-kitts-and-nevis-patriots-734096″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैंट किट्स एंड नेविस और गुआना एमेजन वॉरियर्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान तनवीर ने कटिंग को 15 पर आउट किया। जब कटिंग पवेलियन की तरफ जा रहे थे तो तनवीर ने उन्हें मिडिल फिंगर दिखाई। क्रिस लिन समेत कई खिलाड़ियों ने उनके इस सेंड ऑफ की आलोचना की।

मौजूदा समय में जब आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन को लेकर इतनी सख्ती दिखा रही है, ऐसे में तनवीर को कड़ी सजा मिल सकती है।

क्रिस गेल की अर्धशतकीय पारी की मदद से सैंट किट्स टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए। गेल ने 65 गेंदो पर 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 86 रन जोड़े। जवाब में गुआना एमेजन वॉरियर्स के शिमरोन हेटमीर ने 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।