- क्रिकेट न्यूज़
- News
- someone please explain what crime has Kuldeep Yadav committed to miss out here: fans reacts to chinaman’s exclusion
'कुलदीप ने क्या गलती की है?' गाबा टेस्ट में चाइनामैन को जगह ना मिलने से भड़के फैंस
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं।
Published On Jan 15, 2021, 07:36 AM IST
Last UpdatedJan 15, 2021, 07:36 AM IST
कुलदीप यादव (IANS)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले चोटों से परेशान भारतीय क्रिकेट टीम ने गाबा टेस्ट में एक नहीं बल्कि चार बदलाव किए। टॉस के लिए उतरे कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि चोटिल खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी और जसप्रीत बुमराह ब्रिसबेन मैच का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
हालांकि फैंस नटराजन और सुंदर को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलने से खुश हैं लेकिन टीम इंडिया के अपने प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव को अनदेखा करने से भारतीय प्रशसंक नाराज भी हैं।
Just wonder if India could have played Kuldeep Yadav for one of the quicks…..
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) January 15, 2021
फैंस ने ट्विटर के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। क्रिकेट जगत के जाने माने समीक्षक हर्षा भोगले ने ट्वीट किया, “सोच रहा था कि क्या कुलदीप यादव को किसी एक तेज गेंदबाज की जगह खिलाया जा सकता था……”
Whoa….India has fielded five bowlers again. No Ashwin-No Bumrah but still thinking 20 wickets. Brave team this is. Sundar-Natarajan to debut. No Saha….no Kuldeep. #AusvInd
— Aakash Chopra (@cricketaakash) January 14, 2021
वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा, “भारत ने एक बार फिर पांच गेंदबाज उतारे हैं। ना अश्विन-ना बुमराह लेकिन मैं 20 विकेटों की सोच रहा हूं। ये टीम साहसी रहै। सुंदर-नटराजन को डेब्यू। ना साहा…ना कुलदीप।”
Really though, someone please explain what crime has Kuldeep committed to miss out here. Has a fiver in the last test, and that was in freaking Australia. Is a decent FC bat too, not like he’s a mug or anything.
— Mr. Chocolate Hazelnut Spread (@basedIITian) January 14, 2021
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “क्या कोई समझा सकता है कि कुलदीप ने क्या गलती की है जो वो यहां नहीं है। उसने अपने आखिरी टेस्ट में पांच विकेट लिए थे और वो ऑस्ट्रेलिया में ही था। प्रथम श्रेणी में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसा नहीं है कि वो नया खिलाड़ी है।”
चाइनामैन गेंदबाज के टेस्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 6 मैचों में कुल 24 विकेट लिए हैं, जिसमें 2 चार विकेट हॉल और 2 पांच विकेट हॉल शामिल हैं।
बल्लेबाजी की बात करें तो कुलदीप ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेले 32 मैचों में 863 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतकीय पारी भी शामिल है।