add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

4,4,6,6,6,6... सोफी डिवाइन ने रचा इतिहास, एक ही ओवर में बनाए 32 रन

स्नेह राणा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, इससे पहले दीप्ति शर्मा के नाम वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 11, 2026 9:32 PM IST

Sophie Devine creates history: गुजरात जायंट्स की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने विमेंस प्रीमियर लीग ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में इतिहास रच दिया. उन्होंने एक ओवर में 32 रन जड़कर विमेंस प्रीमियर लीग में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. डिवाइन ने यह कारनामा डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सलामी जोड़ी के रूप में बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई. गुजरात जायंट्स की टीम 5 ओवरों तक बगैर कोई विकेट गंवाए 48 रन बना लिए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पारी के छठे ओवर में बने 32 रन

पारी का छठा ओवर स्नेह राणा के हाथों में था. उनकी पहली गेंद पर सोफी डिवाइन ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाकर टीम के 50 रन पूरे किए. इसके बाद अगली गेंद पर डिवाइन ने चौका लगाया और फिर ओवर की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया.चौथी गेंद पर डिवाइन ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाकर महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया.अगली दो गेंदों पर उन्होंने डीप मिड विकेट और डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्के लगाए. स्नेह राणा के इस ओवर में गुजरात जायंट्स ने कुल 32 रन बनाकर स्कोर को 80 रन तक पहुंचा दिया.

विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर

विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का यह सबसे महंगा ओवर रहा. इससे पहले दीप्ति शर्मा के नाम यह रिकॉर्ड था. दीप्ति शर्मा ने साल 2025 में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ एक ही ओवर में 28 रन लुटाए थे. इस लिस्ट में तनुजा कंवर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ एक ही ओवर में 27 रन लुटाए थे.

डब्ल्यूपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा पावरप्ले

यह डब्ल्यूपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा पावरप्ले (80 रन) था. साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 87 रन बनाए थे. वहीं आरसीबी साल 2023 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ पावरप्ले में 77 रन जुटा चुकी है. इस मुकाबले में सोफी डिवाइन ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन बनाए.