सोफी डिवाइन बनीं न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

न्यूजीलैंड ने ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। डिवाइन एमी सेथरवेट की जगह लेंगी, जो हाल में पहले बच्चे की मां बनी है। अंडर-19 वर्ल्ड कप : शफिकुल्ला घाफरी के ‘छक्के’ से अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को चौंकाया 30 साल की डिवाइन अब इस महीने के आखिर में दक्षिण...

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 17, 2020, 08:32 PM IST

Published On Jan 17, 2020, 08:32 PM IST

Last UpdatedJan 17, 2020, 08:32 PM IST

Sophi Devine @ians

न्यूजीलैंड ने ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। डिवाइन एमी सेथरवेट की जगह लेंगी, जो हाल में पहले बच्चे की मां बनी है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप : शफिकुल्ला घाफरी के ‘छक्के’ से अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को चौंकाया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

30 साल की डिवाइन अब इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगी।

कोच बॉब कार्टर ने डिवाइन को कप्तान चुने जाने पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के बाद न्यूजीलैंड टीम को फरवरी से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप में भाग लेना है।

BCCI कॉन्ट्रेक्ट में एक और भारतीय कप्तान को झटका, ग्रेड-A से बाहर हुई मिताली राज

कप्तान बनाए जाने के बाद डिवाइन ने कहा है वह नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

कीवी महिला टीम :

सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, बर्नडिन बेजुइडनहॉट (विकेटकीपर), लॉरेन डॉन, मैडी ग्रीन, होली हदलस्टन, हैली जेन्सेन, लेग कास्पेरेक, एमेलिया केर, जेस केर, रोजमेरी मायर, केटी मार्टिन, केटी पर्किंस, एना पीटर्सन, राचेल प्रीस्ट (विकेटकीपर)।

Editor's Pick