'उसका असली टेस्ट एक साल बाद होगा'- सौरभ गांगुली ने दी गौतम गंभीर को सलाह
'उसका असली टेस्ट एक साल बाद होगा'- सौरभ गांगुली ने दी गौतम गंभीर को सलाह
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने गौतम गंभीर को सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि गंभीर की असली परीक्षा अगले साल होगी.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 14, 2026 11:24 AM IST
सौरभ गांगुली ने गौतम गंभीर को दी सलाह
नई दिल्ली: Ganguly on Gambhir Real TEST- गौतम गंभीर पहले भारतीय कोच बन गए हैं जिन्होंने दो आईसीसी खिताब जीते हों. रविवार, 8 मार्च को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी. इससे पहले गंभीर की ही कोचिंग में भारत ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था. भारत सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है.
भारत ने तीन बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है. साथ ही लगातार दो बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी भारत पहली टीम बन गया है. लेकिन, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सौरभ गांगुली का मानना है कि गंभीर की असली परीक्षा में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त बाकी है. इस महान कप्तान का मानना है कि साल 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम और गंभीर की असली परीक्षा होगी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
वरिष्ठ खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार के साथ मनी कंट्रोल के लिए किए गए इंटरव्यू में गांगुली ने कहा, ‘वाइट बॉल क्रिकेट में उसकी असली परीक्षा साउथ अफ्रीका में 2027 में होगी. परिस्थितियां उनकी अच्छी तरह परीक्षा लेंगी. लेकिन मुझे विश्वास है कि जो टीम उनके पास है उससे वह सही नतीजा हासिल करेंगे.’
2023 में भारत को मिली थी फाइनल में हार, अब 2027 पर हैं नजरें
भारतीय टीम साल 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी. पूरे टूर्नामेंट में भारत ने कोई मैच नहीं हारा था लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय फैंस के लिए वह लम्हा वाकई बहुत दुख देने वाला था.
गंभीर साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. और अब उन पर बतौर कोच यह खिताब जीतने का दबाव है. साल 2027 में गंभीर का बतौर कोच कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है. इसके साथ ही यह वर्ल्ड कप रोहित शर्मा और विराट कोहली के करियर का आखिरी टूर्नामेंट भी हो सकता है.
टेस्ट क्रिकेट में सुधार करने की जरूरत!
गांगुली ने यह भी कहा कि गंभीर और टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में अपने खेल का सुधार करने की जरूरत है.
गांगुली ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में उसे (गंभीर) बेहतर होने की जरूरत है. और इसे करने का एक तरीका यह है कि आप विकेट के बारे में कम सोचें. उन्हें विकेट को सिस्टम से बाहर निकालना होगा. इंग्लैंड की सीरीज को देखें. वह विकेट के बारे में कुछ नहीं कर सकते थे. और वहां नतीजा देखें. घरेलू सीरीज में उन्हें इतना टर्न लेने वाली पिचों पर खेलने की जरूरत नहीं है. अच्छी पिच पर अच्छा नतीजा आएगा.’
हालांकि गांगुली ने कहा कि वह भारतीय टीम के कोच के तौर पर गांगुली का समर्थन करते हैं. गांगुली ने कहा, ‘गौतम एक बहुत अच्छे कोच हैं. अगर आपको याद हो कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले मैंने आपके शो पर कहा था कि उस व्यक्ति को कुछ वक्त देने की जरूरत है. वाइट बॉल कोच के तौर पर वह इन परिस्थितियों में खास तौर पर बहुत अच्छे हैं. ‘
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.