नंबर चार पर अंबाती रायडू के प्रदर्शन को लेकर परेशान हैं सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज नंबर चार पर अंबाती रायडू का भविष्य तय करेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 15, 2019, 10:14 AM IST

Published On Jan 15, 2019, 10:14 AM IST

Last UpdatedJan 15, 2019, 10:14 AM IST

Ambati Rayudu © Getty Images (file photo)

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली टीम इंडिया के नंबर चार के बल्लेबाज अंबाती रायडू को लेकर परेशान हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले ही रायडू को सीमित ओवर फॉर्मेट में नंबर चार का बल्लेबाज निश्चित कर चुके हैं लेकिन रायडू अब तक इस नंबर पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

ये भी पढ़ें:‘किसी ने अनिल कुंबले को बर्खास्त नहीं किया, विराट कोहली उनकी शैली के खुश नहीं थे’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंडिया टीवी से बातचीत में गांगुली ने कहा, “मैं शिखर धवन को लेकर परेशान नहीं हूं क्योंकि टी20 सीरीज (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) वो अच्छे फॉर्म में था। लेकिन मैं रायडू को लेकर चिंतित हूं। उसने उपमहाद्वीप में रन बनाए हैं लेकिन भारत को ऐसा कोई चाहिए जो उपमहाद्वीप के बाहर भी रन बना सके क्योंकि विश्व कप इंग्लैंड में है। वो नंबर चार की नीचे कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता हैं।”

ये भी पढ़ें: अंबाती रायडू हैं टीम इंडिया के नंबर चार के बल्लेबाज: विराट कोहली

टीम इंडिया ने पिछले साल नंबर चार पर कई अलग अलग बल्लेबाजों को मौका दिया जिसमें अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे और रायडू शामिल हैं। कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस जिसमें उन्होंने रायडू को नंबर चार का स्थाई बल्लेबाज बताया था, के बाद माना जा रहा था कि टीम इंडिया ने इस परेशानी को सुलझा लिया है लेकिन रायडू के आंकड़े ऐसा नहीं कहते।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा बोले-एमएस धोनी के लिए आदर्श है चौथा नंबर

सिडनी वनडे के बाद रोहित शर्मा के दिए बयान के बाद टीम इंडिया के नंबर चार के बल्लेबाज की बहस एक बार फिर से शुरू हो गई। उप कप्तान ने कहा, “निजी तौर पर मैं चाहता हूं कि धोनी नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आदर्श रहेंगे लेकिन टीम में रायडू है जिसने इस स्थान पर अच्छा किया है। ये पूरी तरह से कप्तान और कोच पर निर्भर है। निजी तौर पर मैं धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते देख खुश होता।”

Editor's Pick