आईपीएल 2025 से पहले सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस भूमिका में नजर आएंगे

आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष और महिला टीमों के क्रिकेट संचालन का प्रबंधन उनके मालिकों जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के बीच दो साल की रोटेशन नीति के तहत किया जाएगा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 17, 2024, 03:22 PM IST

Published On Oct 17, 2024, 03:22 PM IST

Last UpdatedOct 17, 2024, 03:22 PM IST

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly New Role: भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली को जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स ने नया क्रिकेट निदेशक बनाया है. गांगुली आईपीएल में जेएसडब्ल्यू की टीम दिल्ली कैपिटल्स से 2019 में सलाहकार के तौर पर जुड़े और कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम किया, बाद में वह दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक बने.

गांगुली ने अपनी नयी भूमिका के बारे में यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, मैं जेएसडब्ल्यू समूह और जिंदल परिवार को व्यक्तिगत और पेशेवर तौर पर जानता हूं जिससे यह फैसला लेना आसान हो गया, मुझे खुशी है कि क्रिकेट से जुड़े उनके प्रोजेक्ट में मेरा अनुभव दे सकता हूं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के संस्थापक पार्थ जिंदल ने कहा, दादा के जैसी क्रिकेट की समझ बिरलों में होती है और हमें खुशी है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का हमें फायदा मिलेगा, अब वह निदेशक के तौर पर जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स में क्रिकेट से जुड़ी हर चीज के प्रमुख होंगे. जेएसडब्ल्यू की आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा दक्षिण अफ्रीका में एसए 20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम है.

दो साल की रोटेशन नीति के तहत टीमों का होगा संचालन

आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की पुरुष और महिला टीमों के क्रिकेट संचालन का प्रबंधन उनके मालिकों जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के बीच दो साल की रोटेशन नीति के तहत किया जाएगा. जीएमआर ग्रुप अगले दो साल तक इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के संचालन को संभालेगा, जबकि जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स महिला प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी की टीम को संभालेगा. 2027 में जब जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स पुरुष टीम का प्रबंधन संभालेगा, तब भूमिकाएं बदल जाएंगी.

फ्रेंचाइजी का व्यावसायिक संचालन दिल्ली कैपिटल्स की प्रबंधन टीम करेगी

गुरुवार को मालिकों द्वारा साझा की गई एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई. इस विज्ञप्ति में कहा गया, रणनीतिक कदम का उद्देश्य दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली टीमों में परिचालन दक्षता को अनुकूलित करना है. हालांकि, फ्रेंचाइजी का व्यावसायिक संचालन दिल्ली कैपिटल्स की प्रबंधन टीम द्वारा चलाया जाता रहेगा. दोनों टीमों की नीलामी, कप्तानी, खिलाड़ियों की रिहाई और रिटेंशन जैसे प्रमुख निर्णय दिल्ली कैपिटल्स के बोर्ड द्वारा लिए जाएंगे और दोनों समूहों के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा पारस्परिक रूप से तय किए जाएंगे.

जीएमआर ग्रुप आईपीएल की संस्थापक फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसकी टीम का नाम पहले दिल्ली डेयरडेविल्स था, लेकिन 2018 में उन्होंने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ 50-50 की साझेदारी की, जिसके बाद टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है, भारतीय पुरुष और महिला आईपीएल टीमों के अलावा, आईएलटी20 लीग में दुबई कैपिटल्स का संचालन जीएमआर ग्रुप द्वारा जारी रहेगा और एसए20 दक्षिण अफ्रीकी लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स का संचालन जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा किया जाएगा.

Editor's Pick