add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की मानसिकता बदली, महेंद्र सिंह धोनी ने दिया बढ़ावा'

लालचंद राजपूत साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर थे।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - June 29, 2020 7:47 PM IST

साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम के मैनेजर रहे लालचंद राजपूत (Lalchand Rajput) का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का मिश्रण है। राजपूत का मानना है कि गांगुली की भारत में क्रिकेट खेलने के तरीके में बदलाव लाने में एक बड़ी भूमिका रही और धोनी इसे आगे ले गए।

राजपूत ने स्पोटर्सक्रीड़ा से कहा, “गांगुली खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देते थे और उन्होंने भारतीय टीम की मानसिकता में बदलाव किया और मुझे लगता है कि धोनी इसी चीज को लेकर आगे गए। अगर धोनी को लगता कि किसी खिलाड़ी में काबिलियत है, वो उन्हें पूरे मौके देने की कोशिश करते थे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व मैनेजर ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो वो काफी शांत रहते हैं। एक कप्तान को मैदान पर रहते हुए फैसले लेने होते हैं और वो दो कदम आगे की सोचते हैं। एक चीज जो मुझे उनकी अच्छी लगती है कि वो सोचने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का मिश्रण है। गांगुली काफी आक्रामक और सोचने वाले कप्तान थे लेकिन वो सकारात्मक थे।”

धोनी को भारतीय क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के साथ तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती। टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस

ट्रॉफी जीती है।