- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sourav Ganguly has come to aid of Former cricketer Jacob Martin
पूर्व क्रिकेटर जेकब मार्टिन की मदद के लिए आगे आए सौरव गांगुली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जेकब मार्टिन 28 दिसंबर को हुई दुर्घटना के बाद से बड़ौदा के अस्पताल में भर्ती हैं।
Published On Jan 21, 2019, 02:56 PM IST
Last UpdatedJan 21, 2019, 02:56 PM IST
Sourav Ganguly © CricketCountry
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पूर्व क्रिकेटर जेकब मार्टिन की मदद के लिए आगे आए हैं। 28 दिसंबर को एक दुर्घटना में मार्टिन को गहरी चोटें आई और फिलहाल वडोदरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन लाइफ सपोर्ट पर
फेफड़े और लिवर में आई गंभीर चोटों के चलते मार्टन इस समय लाइफ सपोर्ट पर हैं। अस्पताल में मार्टिन का प्रति दिन का खर्च 70,000 रुपए है। पूर्व क्रिकेटर की पत्नी ने उनके इलाज में आर्थिक मदद के लिए बीसीसीआई से गुहार लगाई थी और बोर्ड ने मार्टिन के इलाज के लिए 5 लाख रुपए दिए।
जिसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली भी आगे आए। द टेलीग्राफ ने गांगुली के हवाले से लिखा, “मार्टन और मैं साथी खिलाड़ी रहे चुके हैं। मुझे याद है कि वो शांत और इंट्रोवर्ट किस्म का शख्स था। मैं उसके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं और मैं उसके परिवार को ये बता देना चाहता हूं कि वो अकेले नहीं हैं।”
ये भी पढ़ें: टीम का मूल्य बढ़ाते हैं जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी
बीसीसीआई और बीसीए के पूर्व सचिव संजय पटेल ने मार्टिन के परिवार की मदद कर रहे हैं। कोलकाता के अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ ने पटेल के हवाले से लिखा है, ‘जब मुझे एक्सीडेंट के बारे में पता चला तो मैंने मार्टिन के परिवार की मदद करना चाही। मैंने कुछ लोगों से बात की है, जिनमें समरजीत सिंह शामिल हैं और उन्होंने एक लाख रुपये की मदद की साथ ही पांच लाख रुपये इकट्ठा किए।’
उन्होंने कहा, ‘अस्पताल के बिल पहले ही 11 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है और एक समय पर अस्पताल ने भी दवाइयां देना बंद कर दिया था। बीसीसीआई ने इसके बाद पैसा भेजा और उसके बाद इलाज नहीं रुका।’