This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
पंत की बल्लेबाजी देख गांगुली बोले, सही समय पर टीम में मिलेगा मौका
गांगुली ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘रिषभ सही समय पर भारतीय टीम में जगह बनायेगा। मुझे लगता है कि वह भविष्य है। ’’
Written by Viplove Kumar
Last Published on - May 11, 2018 4:06 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी जड़ने वाले रिषभ पंत के प्रदर्शन के खुश भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज को सही समय पर राष्ट्रीय टीम के लिये खेलने का मौका मिलेगा।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-rishabh-pant-shown-amazing-power-hitting-against-bhuvaneshvar-kumar-710929″][/link-to-post]
पंत ने टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करते हुए पंत ने 63 गेंद में नाबाद 128 रन बनाये जो किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ टी 20 स्कोर है। गांगुली ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘रिषभ सही समय पर भारतीय टीम में जगह बनायेगा। मुझे लगता है कि वह भविष्य है। ’’
पंत ने गुरुवार को खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ धुंआधार शतक बनाया। इस पारी में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 11 गेंद का सामना करते हुए उसपर 43 रन बनाए। भुवनेश्वर के आखिरी ओवर में तीन लगातार छक्के लगाए थे। आईपीएल में शतक लगाने वाले रिषभ पंत दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं सबसे तेज 1000 रन का आंकड़ा पार करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज। हालांकि पंत की यह पारी यादगार नहीं हो पाई क्योंकि उनकी टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही।
आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिये चुनी गयी भारत की टी 20 टीम में अनदेखी के दो दिन बाद पंत ने यह पारी खेली। गांगुली ने कहा , ‘‘ पंत और ईशान किशन (21 गेंद में 52 रन बनाने वाले ) जैसे खिलाड़ियों का समय आयेगा। ये युवा खिलाड़ी है, कोई जल्दबाजी नहीं है। समय के साथ ये ज्यादा मैच खेलेंगे और तब तक वे परिपक्व हो जायेंगे। आने वाले वर्षों में ये भारत के लिये खेलेंगे। ’’
