करार तभी खत्‍म होगा जब ऐसा करना VIVO नहीं बल्कि हमारे हित में होगा: BCCI

देश में चीन विरोधी माहौल के बीच सोमवार को भारत सरकार ने 59 चीनी मोबाइल एप को बंद कर दिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 01, 2020, 06:33 PM IST

Published On Jul 01, 2020, 06:33 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2020, 06:33 PM IST

VIVO IPL 2020

VIVO IPL 2020 @ Twitter

देश में चीन विरोधी माहौल के बीच सोमवार को भारत सरकार ने 59 चीनी मोबाइल एप को बंद कर दिया है। इसी बीच बीसीसीआई पर भी लगातार यह दबाव बनाया जा रहा है कि वो आईपीएल के टाइटल स्‍पोंसर वीवो से अपना नाता तोड़ ले। बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने यह साफ कर दिया है कि अगर वीवो से करार तोड़ना हित में होगा तभी ऐसा किया जाएगा।

पूर्वी लद्दाख में 15 जून को हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान मारे गए थे। चीन को भी इस दौरान काफी नुकसान हुआ था। आईपीएल संचालन परिषद की बैठक में भाग लेने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर न्‍यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘हमें अब भी टी20 विश्व कप, एशिया कप की स्थिति के बारे में पता नहीं है तो फिर हम बैठक कैसे कर सकते हैं। हां, हमें प्रायोजन पर चर्चा करने की जरूरत है लेकिन हमने कभी रद्द या समाप्त करने जैसे शब्दों का उपयोग नहीं किया।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘‘हमने कहा कि हम प्रायोजन की समीक्षा करेंगे। समीक्षा का मतलब है कि हम करार के सभी तौर तरीकों की जांच करेंगे। अगर करार खत्म करने का नियम वीवो के अधिक पक्ष में होता है तो फिर हमें 440 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष के करार से क्यों हटना चाहिए? हम तभी इसे समाप्त करेंगे जब ‘करार खत्म करने का नियम’ हमारे पक्ष में हो। ’’

यह पता चला है कि बीसीसीआई के कुछ पदाधिकारियों का विचार है जब तक वीवो मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए खुद पीछे नहीं हटता तब तक बोर्ड को अनुबंध का सम्मान करना चाहिए। यह करार 2022 में समाप्त होगा।

करार को अचानक समाप्त करने पर बीसीसीआई को पर्याप्त मुआवजा देना पड़ सकता है। इसके अलावा बीसीसीआई को कम समय में इतनी अधिक राशि का प्रायोजक मिलने की भी कोई गारंटी नहीं है क्योंकि विश्व अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित है।

Editor's Pick