add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम में से इन 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम में रखना पसंद करेंगे सौरव गांगुली, बताई वजह

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सौरव गांगुली ने बुधवार को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 9, 2020 9:20 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मौजूदा टीम इंडिया के उन 5  खिलाड़ियों का नाम बताया है जिन्हें वह अपनी टेस्ट टीम में शामिल करना चाहेंगे. गांगुली ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और आर आश्विन वे खिलाड़ी हैं जिन्हें वह अपनी टेस्ट टीम में जगह देना पसंद करेंगे.

बीसीसीआई वेबसाइट पर अपलोड किए गए ‘ओपन नेट्स विद मंयक’ के नए एपिसोड में मयंक अग्रवाल ने पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली से मौजूदा टेस्ट टीम में से अपनी टीम के लिए पांच क्रिकेटरों को चुनने को कहा तो उनका जवाब था, यह बहुत ही मुश्किल सवाल है क्योंकि हर पीढ़ी के खिलाड़ी अलग होते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘मैं तुम्हें नहीं चुनूंगा’

बुधवार को 48 साल के हुए गांगुली ने कहा, ‘यह कठिन सवाल है क्योंकि हर पीढ़ी के खिलाड़ी अलग होते हैं. तुम्हारी मौजूदा टीम में मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम में रखना पंसद करता. मैं तुम्हें (मयंक को) नहीं चुनूंगा क्योंकि मेरी टीम में वीरेंद्र सहवाग था. मैं (जसप्रीत) बुमराह को चुनूंगा क्योंकि मेरे पास दूसरे छोर पर जहीर (खान) थे. जवागल श्रीनाथ के संन्यास लेने के बाद मैं मोहम्मद शमी को शामिल करूंगा. मेरी टीम में हरभजन और अनिल कुंबले थे तो (रविचंद्रन) अश्विन मेरे तीसरे स्पिनर होंगे. मैं रविंद्र जडेजा को भी लेना पसंद करता. ’

‘कोहली और रोहित और बुमराह’

TRENDING NOW

मयंक ने गांगुली से पूछा कि वह भारत की विश्व कप 2019 टीम में से किन तीन क्रिकेटरों को अपनी विश्व कप 2003 टीम में शामिल करना पसंद करते तो उन्होंने जवाब दिया, ‘कोहली, रोहित और बुमराह.’

इसका कारण समझाते हुए गांगुली ने कहा, ‘बुमराह के स्तर का तेज गेंदबाज. हम दक्षिण अफ्रीका में खेले थे, हालांकि हमने उस श्रृंखला में काफी बेहतरीन गेंदबाजी की थी. बुमराह, रोहित और विराट मैदान पर हों. रोहित शीर्ष पर और मैं तीसरे नंबर पर. मैं नहीं जानता, शायद सहवाग इसे सुन रहे होंगे और मुझे कल उनका फोन आयेगा और वो कहेंगे, ‘तुम क्या समझते हो?’ लेकिन मैं इन तीन को टीम में रखना पसंद करता.’