- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sourav Ganguly not to attend MCC meeting due to Mother’s illness
सौरव गांगुली की मां बीमार, MCC बैठक में नहीं लेंगे हिस्सा
यह कमिटी साल में दो बार बैठक करती है और क्रिकेट चर्चित मुद्दों पर चर्चा कर अपनी राय रखती है।
Published On Aug 10, 2019, 05:02 PM IST
Last UpdatedAug 10, 2019, 05:02 PM IST
Sourav Ganguly @cc
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) विश्व क्रिकेट समिति के सदस्य और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली लार्ड्स में 11 और 12 अगस्त को होने वाली आगामी बैठक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
पढ़ें: खेलमंत्री ने BCCI के NADA के अंतर्गत आने के कदम का किया स्वागत
गांगुली ने कहा कि उनकी मां अस्वस्थ हैं। गांगुली ने कहा, ‘मेरी मां अस्वस्थ हैं। हमें उन्हें उपचार के लिए कहीं और ले जाना पड़ सकता है इसलिए मैं बैठक में भाग नहीं पाऊंगा।’
एमसीसी की इस समिति के अध्यक्ष माइक गैटिंग हैं। यह कमिटी साल में दो बार बैठक करती है और क्रिकेट चर्चित मुद्दों पर चर्चा कर अपनी राय रखती है।
पढ़ें; ‘प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए मुझे और हेजलवुड को कड़ी मेहनत करनी होगी’
इस बीच बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के डोप टेस्ट के लिए नाडा के दायरे में आना स्वीकार कर लिया है। जब सौरव गांगुली से बोर्ड के इस फैसले पर राय मांगी गई, तो उन्होंने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
गांगुली ने हाल में कहा था कि वे भविष्य में टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं।