- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sourav ganguly reached at dubai says he is free from lockdown 4715907
इस देश में पहुंच कर Sourav Ganguly बोले- यह मिली लॉकडाउन से आजादी
BCCI अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, यहां लॉकडाउन से आजाद हूं.
Published On Jun 04, 2021, 07:24 PM IST
Last UpdatedJun 04, 2021, 07:24 PM IST
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) इन दिनों दुबई पहुंच गए हैं. बीसीसीआई अब दुबई में ही आईपीएल (2021) का बाकी बचे सीजन का आयोजन करना चाहता है. इसी सिलसिल में बोर्ड अध्यक्ष गांगुली अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे हैं. गांगुली ने दुबई के एक होटल से अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, दुबई में मुझे लॉकडाउन से आजादी महसूस हो रही है.
बता दें इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में ही सुरक्षित बायो बबल में हो रहा था. लेकिन इस दौरान देश में घातक कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तांडव मचा दिया. भारत में हालात बेकाबू हो गए थे और यह घातक वायरस आईपीएल की 4 फ्रैंचाइजियों के बबल में भी प्रवेश कर गया था, जिससे कई खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ संक्रमित हो गए थे. इसके बाद बीसीसीआई ने बिना देर किए इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया.
हाल ही बीसीसीआई ने अपनी एसजीएम विशेष जनरल मीटिंग में यह फैसला किया कि आईपीएल का बाकी बचा हुआ सीजन वह सितंबर-अक्टूबर के मध्य में दुबई में ही आयोजित करेगा. इस सिलसिले में पूर्व कप्तान गांगुली के साथ बीसीसीआई के अन्य अधिकारी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के क्रिकेट अधिकारियों से चर्चा करने वहां पहुंच गए हैं.
View this post on Instagram
गांगुली ने यह खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘दुबई ने मुझे लॉकडाउन से आजाद कर दिया है.’ गांगुली यहां होटल में एक टेबल पर हाथ में मोबाइल लिए बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने यहां पर मास्क भी नहीं पहना हुआ है. यानी कि दुबई में हालात कितने सुरक्षित हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है. दूसरी ओर भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी जारी है. ऐसे में देश भर के ज्यादातर हिस्से में अभी लॉकडाउन जारी है.
View this post on Instagram
बता दें इस सीजन अभी तक आईपीएल का आधा ही शेड्यूल पूरा हुआ था. 29 मैचों के बाद इस लीग को स्थगित करना पड़ा था. अभी इस लीग में 31 मैचों का कार्यक्रम पूरा होना शेष है. उम्मीद की जा रही है कि गांगुली के नेतृत्व में बोर्ड के अधिकारी जल्दी ही भारत लौटकर इस लीग के इस साल के दूसरे चरण के शेड्यूल की घोषणा करेंगे.