- क्रिकेट न्यूज़
- News
- sourav ganguly reveals his plans after his tweet created buzz on social media
...तो यह थे सौरव गांगुली की 'नए चैप्टर' ट्वीट के मायने, जिसे लेकर लगीं थीं इस्तीफे की अटकलें
सौरभ गांगुली के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगने लगी थीं कि उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि मामला कुछ और नही निकला...
Published On Jun 02, 2022, 09:43 AM IST
Last UpdatedJun 02, 2022, 09:43 AM IST
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बुधवार शाम को एक ट्वीट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. गांगुली ने ट्वीट में लिखा था कि वह कुछ नया करने वाले हैं. इसके बाद उनके अगले कदम को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगने लगीं.
किसी ने गांगुली के राजनीति (Sourav Ganguly in Politics) में जाने का इशारा लगा तो कोई उनके नए घर को लेकर ट्वीट करने लगा. लेकिन देर रात गांगुली ने इन सब सवालों पर जवाब दे दिया. पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैंने एक वैश्विक एजुकेशनल ऐप लॉन्च किया है.’
गांगुली ने पहले ट्वीट (Sourav Ganguly Tweets) किया था, ‘मैं कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहा हूं जो शायद कई लोगों को बहुत मदद करेगा. मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग मेरे जीवन के इस अध्याय में मुझे उसी तरह मदद करेंगे जैसा कि पहले भी करते चले आए हैं.’
पूर्व भारतीय कप्तान ने ट्वीट किया था, ‘2022 में क्रिकेट के सफर को तीस साल पूरे हो गए. यह सफर 1992 में शुरू हुआ था. तब से लेकर अब तक क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है. और सबसे जरूरी चीज जो इसने मुझे दी है वह है आप लोगों का साथ. मैं हर एक-एक इनसान का शुक्रिया अदा करता हूं जो इस सफर में मेरा साथी रहा है, जिसने मेरा समर्थन किया और मुझे यहां पहुंचने में मदद की है जहां मैं आज हूं.’
यह कहा जाने लगा था कि गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इन सब विवादों पर विराम लगा दिया था. उन्होंने कहा था कि गांगुली के इस्तीफे को लेकर जो अटकलें चल रही हैं वे सब झूठी हैं.