सौरव गांगुली ने कहा वह बीसीसीआई अध्यक्ष पद के योग्य दावेदार नहीं

सर्वोच्च न्यायालय के अनुराग ठाकुर को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद से ही चर्चा में है गांगुली का नाम।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 04, 2017, 11:53 AM IST

Published On Jan 04, 2017, 11:53 AM IST

Last UpdatedJan 04, 2017, 11:53 AM IST

सौरव गांगुली वर्तमान में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। © AFP
सौरव गांगुली वर्तमान में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। © AFP

सुप्रीम कोर्ट के बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को पद से हटाने के बाद से ही नए बीसीसीआई अध्यक्ष के नाम को लेकर कई चर्चाएं की जा रही हैं। क्रिकेट के हित के लिए उठाए गए इस कदम की सभी सराहना कर रहे हैं। साथ ही बीसीसीआई अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों के पद पर पूर्व क्रिकेटरों को नियुक्त करने की मांग भी बढ़ गई है। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष के लिए सबसे अधिक चर्चा में जो नाम है वह है पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का। अनुराग ठाकुर को अपदस्थ किए जाने के बाद से ही गांगुली इस पद के लिए लोगों की पहली पसंद बन गए है लेकिन गांगुली की कुछ और ही मानना है। ये भी पढ़ें:रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैचों के चौथे दिन का लाइव ब्लॉग

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार नहीं हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी के सुझाव को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा नाम गैरजरूरी रूप से सामने आ रहा है। मैं इस पद के लिए अभी योग्य नहीं हूं। मैंने कैब अध्यक्ष के रूप में सिर्फ एक साल पूरा किया है।” यह पूछने पर कि क्या कैब लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करेगा, गांगुली ने कहा कि संघ के पास उच्चतम न्यायालय के आदेशों को मानने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, “हम पदाधिकारियों  के साथ बैठक के बाद इस पर फैसला करेंगे।” 22 जनवरी को कोलकाता के मगहूर ईडन गार्डन में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे का आयोजन होना है। गांगुली का कहना है कि मैच के सफल आयोजन के बाद ही बैठक कर वह कोई फैसला लेंगे। ये भी पढ़ें:जानें आखिर क्यों इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अहम है सुरेश रैना का चयन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गांगुली भले ही अपने आप को बीसीसीआई पद का दावेदार नहीं मानते हो लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी इस पद के लिए उन्हें योग्य दावेदार बताया है। हालांकि अभी नए अध्यक्ष को लेकर सर्वोच्च न्यायालय की ओर से कोई संकेत नहीं आया है लेकिन अगर इस पद पर कोई क्रिकेटर होगा तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अच्छा रहेगा।

Editor's Pick