- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sourav Ganguly to Give Written Submission in Conflict of Interest Matter
BCCI लोकपाल डी.के जैन ने सौरव गांगुली से मांगा लिखित जवाब
बीसीसीआई के लेकपाल डी.के जैन ने शनिवार को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और दिल्ली के सलाहकार सौरव गांगुली से हितों के टकराव मामले में मुलाकात की।
Published On Apr 20, 2019, 07:05 PM IST
Last UpdatedApr 20, 2019, 07:05 PM IST
Sourav Ganguly with Prithvi Shaw @IANS
पूर्व भारतीय कप्तान और इस वक्त इंडियन टी20 लीग की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली में सलाहकार की भूमिका निभा रहे सौरव गांगुली से बीसीसीआई के लोकपाल ने लिखित जवाब मांगा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लेकपाल डी.के जैन ने शनिवार को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और दिल्ली के सलाहकार सौरव गांगुली से हितों के टकराव मामले में मुलाकात की। अपना निर्णय लेने से पहले साढ़े तीन घंटे की लंबी चर्चा करके सभी पार्टियों से लिखित में जवाब मांगा।
पढ़ें:- ‘गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठने से नहीं रोका जाएगा’
बैठके के बाद जैन ने कहा, “यह मामला विचाराधीन है। मैंने दोनों पार्टियों एवं बीसीसीआई को सुना और जल्द ही निर्णय लूंगा। हालांकि, यह मामला प्राकृतिक न्याय का है इसलिए अंतिम फैसले की घोषणा होने से पहले दोनों पार्टियों को लिखित में जवाब देना है।”
हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल के मामले में भी शनिवार की सुबह फैसला सुनाया गया। दोनों पर 20-20 लाख का जुर्माना लगाया गया।
भासवती शांतुआ, रंजीत सील और अभिजीत मुखर्जी नाम तीन क्रिकेट प्रशंसकों ने गांगुली के सीएबी प्रमुख हरते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार बनने पर प्रश्न खड़ा किया था।
गांगुली ने परिसर से निकलने से पहले कहा कि बैठक अच्छी रही।
गौरतलब है कि लोकपाल की तरफ से गांगुली के वकील को पत्र भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि इस पूर्व कप्तान से 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे पूछताछ की जाएगी।
आज दिल्ली की टीम को फिरोजशाह कोटला में पंजाब का सामना करना है। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी के जरिए लोकपाल से आग्रह किया था कि वे गांगुली को दोहरी भूमिका निभाने की अनुमति दे बशर्ते वह अपने हितों का पूरा खुलासा करें।