- क्रिकेट न्यूज़
- News
- sourav ganguly tweet on coaching went viral So choose the coach and institution wisely
अपना कोच समझदारी से चुनें... सौरभ गांगुली के इस पोस्ट में किस पर इशारा
सौरभ गांगुली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि अपना कोच जरा समझदारी से चुनें.
Published On May 30, 2024, 01:45 PM IST
Last UpdatedMay 30, 2024, 01:45 PM IST
राहुल द्रविड़ का भारतीय टीम के कोच पर कार्यकाल जून में टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त होने वाला है. और द्रविड़ का उत्तराधिकारी कौन होगा इस पर चर्चा हो रही है. इस चर्चा में सबसे आगे कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर सौरभ गांगुली का नाम सबसे आगे है. हालांकि गुरुवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है. गांगुली ने बोर्ड को समझदारी से चुनने की सलाह दी है.
गांगुली ने एक्स पर लिखा- ‘कोच की किसी की जिंदगी में बहुत अहमियत होती है. उनका मार्गदर्शन और लगातार चलने वाली ट्रेनिंग किसी भी इनसान के भविष्य को तैयार करने में अहम भूमिका निभाती है. चाहे वह मैदान पर हो या मैदान के बाहर. तो, अपने कोच और संस्थान को समझदारी से चुनें.’
गंभीर की मेंटॉरशिप में जब से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता है तब से उन्हें द्रविड़ का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था. इसके बाद 2024 में वह बतौर मेंटॉर टीम के साथ जुड़े. इससे पहले वह दो साल तक लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर रहे. और दोनों बाद उनकी टीम प्लेऑफ तक पहुंची.
सोमवार 28 मई को भारतीय कोच के पद के लिए अप्लाई करने का आखिरी दिन था. इससे पहले आईपीएल फाइनल के दिन बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने गंभीर से मुलाकात की थी.
अंग्रेजी वेबसाइट क्रिकबज की खबर के मुताबिक गंभीर का चुना जाना लगभग तय है और कई स्तरों पर बातचीत चल रही है.