…T20 WC के प्रदर्शन से निराश हूं, गांगुली बोले- रोहित 5 IPL जिता चुके हैं, उनसे काफी उम्‍मीद

रोहित शर्मा की कप्‍तानी में भारत की टीम जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी.

Edited By : India.com Staff |Dec 16, 2021, 05:23 PM IST

Published On Dec 16, 2021, 05:23 PM IST

Last UpdatedDec 16, 2021, 05:23 PM IST

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्‍तान और मौजूदा वक्‍त में बीसीसीआई (BCCI Chief) अध्‍यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) टी20 विश्‍व कप 2021 में भारत के प्रदर्शन से काफी निराश हैं. उनका मानना है कि भारत अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं खेला. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वनडे और टी20 में कप्‍तानी संभालने को लेकर सवाल पर उन्‍होंने साफ कर दिया कि हिटमैन ने पांच बार आईपीएल जीतकर अपनी क्षमता को पहले ही दिखा दिया है. उनके नेतृत्‍व में भारत की टीम का प्रदर्शन और भी अच्‍छा रहने की उम्‍मीद है.

खेल पत्रकार बोरिया मजूबदार से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली(Sourav Ganguly) ने कहा, “पांच बार मुंबई के साथ और एक साल डैक्‍कन चार्जर के साथ उनका प्रदर्शन खुद ब खुद सब कुछ बयां करता है. जब विराट कोहली ने यह निर्णय लिया था कि वो टी20 में कप्‍तानी नहीं करना चाहते तो रोहित शर्मा ही बेस्‍ट च्‍वाइस उपलब्‍ध है. कप्‍तान के रूप में उन्‍होंने अच्‍छी शुरुआत की. न्‍यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 3-0 से मात दी. उम्‍मीद करते हैं कि भारत इस साल के मुकाबले अगले साल अच्‍छा प्रदर्शन करेगा.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दादा ने बीते टी20 विश्‍व कप में भारत के प्रदर्शन पर सवाल उठाए. “सच कहूं तो साल 2017 में चैंपियन ट्रॉफी और 2019 में विश्‍व कप के दौरान भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. एक बुरा दिन और आपके दो महीने की मेहनत सब खराब हो जाएगी. जिस तरह से हम टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में खेले, मैं उससे काफी निराश था. बीते चार-पांच सालों में यह हमारा सबसे खराब प्रदर्शन है.”

सौरव गांगुली(Sourav Ganguly) ने कहा, “मुझे नहीं पता कि क्‍या हुआ लेकिन हम उस आजादी के साथ टी20 वर्ल्‍ड कप में नहीं खेले थे. कभी-कभी आप फंस जाते हो. जिस तरह हम पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेले उससे लगा कि केवल 15 प्रतिशत की अपनी क्षमता के साथ हम खेले थे. उम्‍मीद करता हूं कि हम इससे सीखेंगे.”

Editor's Pick