बायो-बबल में Covid-19 के प्रवेश की जांच करेगा BCCI, सौरव गांगुली की मानें तो ये है मुख्‍य वजह

आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन सितंबर में किया जा सकता है.

Edited By : India.com Staff |May 06, 2021, 02:06 PM IST

Published On May 06, 2021, 02:06 PM IST

Last UpdatedMay 06, 2021, 02:06 PM IST

आईपीएल (IPL 2021) का आयोजन कोरोना वायरस (Covid-19) के बायो-बबल (Bio-Bubble) में प्रवेश करने के बाद फिलहाल स्‍थगित कर दिया गया है. बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भी बबल के अंदर वायरस के आने से हैरान हैं. उन्‍होंने पुष्टि की कि अगर आईपीएल आगे नहीं हो पाया तो बीसीसीआई को करीब 2,500 करोड़ का नुकसान होना तय है.

टेलीग्राफ अखबार से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा, “मुझे सच में नहीं पता कि बायो-बबल के अंदर कोरोना वायरस कैसे प्रवेश कर गया. हमें इस संबंध में पोस्टमार्टम करने की जरूरत है. इस इसके सही कारण पता लगाने होंगे. यात्रा करना शायद वायरस के प्रवेश करने की एक वजह हो सकती है. पिछले साल यूएई मे आयोजन के दौरान तीनों वेन्‍य में हर चीज के जाने की मनाही थी. यहां तक भी हवा के जोने की भी संभावना नहीं थी. यहां हमारे पास छह अलग-अलग वेन्‍य थे.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

“आपको देश में स्थिति पर भी विचार करना होगा. जिस तरह से रोजाना देश में इतनी बड़ी संख्‍या में लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं वो सच में एक प्रकार का पागलपन ही है. किसी को भी नहीं पता कि कल क्‍या होने वाला है. सभी के लिए यहां चीजें काबू से बाहर हो गई हैं.”

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा, “हमें आईपीएल को दोबारा शुरू करने के लिए काफी बदलाव करने होंगे. आईपीएल के आयोजन को स्‍थगित किए अभी केवल एक दिन ही बीता है. हमें अन्‍य बोर्ड से भी बात करनी होगी ताकि पता लगाया जा सके कि टी20 विश्‍व कप से पहले कोई विंडो बची है या नहीं. बहुत सारी चीजें इससे जुड़ी हुई हैं. हमें धीरे-धीरे उनपर काम करना होगा. अगर आईपीएल का आगे आयोजन नहीं हो पाया तो हमें 2,500 करोड़ का नुकसान होगा. ये हमारा प्रारंभिक अनुमान है.”

Editor's Pick