add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, आईसीसी का बड़ा फैसला

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच आईसीसी ने बड़ा फैसला लिया है. कई टीमों के खिलाड़ी जो भारत में ही फेंस हुए हैं उनके लिए...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 11, 2026 12:36 PM IST

दुबई: इजराइल-ईरान युद्ध का असर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली टीमों पर भी पड़ा. वर्ल्ड कप तो खत्म हो गया लेकिन कुछ टीमों के खिलाड़ी भारत से बाहर नहीं जा पाए. वजह खाड़ी क्षेत्र का एयर-स्पेस बंद कर दिया गया है. हालांकि इसके बाद कुछ लोगों ने आईसीसी पर भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया. लेकिन क्रिकेट की इस वैश्विस संस्था ने ऐसे किसी भी आरोपों से इनकार किया. उन्होंने उन खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की. आईसीसी ने इसके साथ ही उन सुझावों को ‘अनुपयोगी और गलत’ करार दिया जिनमें कहा गया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखे बिना फैसले लिए गए.

एयरस्पेस बंद होने के बीच कई खिलाड़ी भारत में फंस गए. इनमें खास तौर पर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाडी रहे. आईसीसी ने कहा कि वह इन खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति रखती है. लेकिन वैकल्पिक रास्ते बनाते समय खिलाड़ियों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखा जा रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जल्द ही बाकी खिलाड़ी भी होंगे रवाना

आईसीसी ने यात्रा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी दी. और कहा कि बुधवार रात से साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी स्वदेश रवाना होना शुरू कर देंगे. और साथ ही यह भी उम्मीद जताई कि अगले 36 घंटों के भीतर बाकी सदस्य भी रवाना हो जाएंगे. आईसीसी ने बताया कि वेस्टइंडीज टीम के नौ सदस्य पहले ही अपने देशों के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि बाकी 16 सदस्यों के लिए अगले 24 घंटों के भीतर भारत से रवाना होने वाली उड़ानों में बुकिंग करा ली गई है.

आईसीसी ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के लिए मंगलवार को अलग-अलग उड़ानों की बुकिंग की, क्योंकि कोलकाता से उड़ान भरने वाली उनकी चार्टर उड़ान ‘लॉजिस्टिक’ समस्याओं के कारण रद्द कर दी गई थी.

आईसीसी ने दिया सवालों का जवाब

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईसीसी की आलोचना की थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर ने संकेत दिया कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए बेहतर यात्रा व्यवस्था की गई थी, क्योंकि वे सेमीफाइनल से बाहर होने के एक दिन के भीतर ही रवाना हो गए थे. इससे पहले वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने आईसीसी से कोई अपडेट न मिलने पर निराशा जताई थी.

आईसीसी ने किसी का नाम लिए बिना पलटवार किया. क्रिकेट की विश्व संस्था ने कहा, ‘आईसीसी इस बात को पूरी तरह से खारिज करती है कि ये निर्णय सुरक्षा, व्यवहार्यता और खिलाड़ियों के हितों से इतर किसी अन्य कारण से लिए गए हैं. विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्मों पर स्थिति से अनभिज्ञ लोग जो सुझाव दे रहे हैं वे अनुपयोगी और गलत हैं.’

आईसीसी ने की खिलाड़ियों से धैर्य बनाए रखने की अपील

आईसीसी ने संबंधित क्रिकेट बोर्डों और खिलाड़ियों से धैर्य बनाए रखने का भी आग्रह किया, क्योंकि वह खाड़ी में बदलती स्थिति के बीच सर्वोत्तम संभव समाधान निकालने के लिए काम कर रहा है.

आईसीसी ने कहा, ‘हमारी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं और परिस्थितियों में हो रहे बदलावों के अनुसार टीम मैनेजरों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम आगे की स्थिति को लेकर आपको अपडेट देते रहेंगे.’

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/