WI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, टेम्बा बावुमा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्जके को पहली बार मिला मौका

साउथ अफ्रीका की टीम वर्तमान में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, इस साल की शुरुआत में उसे न्यूजीलैंड से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 08, 2024, 08:00 PM IST

Published On Jul 08, 2024, 08:00 PM IST

Last UpdatedJul 08, 2024, 08:00 PM IST

Temba Bavuma

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज दौरे के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान कर दिया गया है. मैथ्यू ब्रीट्ज़के को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है. मैथ्यू ब्रीट्ज़के काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेल रहे हैं और पिछले साल श्रीलंका दौरे पर गई ‘ए’ टीम का हिस्सा थे. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए छह टी-20 मैच खेले हैं. वेस्टइंडीज के दौरे पर साउथ अफ्रीका दो टेस्ट मैच खेलेगी.

न्यूजीलैंड दौरे पर गई अस्थायी टीम में से केवल डेविड बेडिंघम, डेन पैटरसन और डेन पीड्ट ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे. विकेट-कीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को 2023 की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलने के बाद टीम में वापस बुलाया गया है, जबकि ऑलराउंडर मार्को यानसेन को आराम दिया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

WTC प्वॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है साउथ अफ्रीका

न्यूजीलैंड में 0-2 से हार के बाद साउथ अफ्रीका वर्तमान में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है. वेस्टइंडीज में दो टेस्ट के बाद साउथ अफ्रीका श्रीलंका और पाकिस्तान की मेजबानी करेगी, हालांकि उससे पहले अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ उसे दो और मैच खेलने हैं.

टेस्ट कोच शुकरी कॉनराड ने सीएसए के एक बयान में कहा कि यह दौरा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारा लक्ष्य आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति में सुधार करना है, इसलिए, हमने अपनी सबसे मजबूत संभावित टीम का चयन किया है और कैरिबियन में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है. पहला टेस्ट 7 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जाएगा, वहीं दूसरा टेस्ट 15 अगस्त से गुयाना में खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, डेन पीड्ट, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, काइल वेरिन

Editor's Pick