दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्व कप के लिये टीम का किया ऐलान, प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर

15 सदस्यीय टीम की कमान टेम्बा बावुमा को दी गई है. दक्षिण अफ्रीका की टीम टी-20 विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज भी खेलेगी,

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 06, 2022, 04:42 PM IST

Published On Sep 06, 2022, 04:42 PM IST

Last UpdatedSep 06, 2022, 04:42 PM IST

SA Squad for T20 WC

SA Squad for T20 WC (Photo-ICC Twitter page)

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 के लिये टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम की कमान टेम्बा बावुमा को दी गई है. दक्षिण अफ्रीका की टीम टी-20 विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज भी खेलेगी, उसके लिये भी टीम का चयन किया गया है.

दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख खिलाड़ी वान डेर डुसेन उंगुली की चोट की वजह से टी-20 विश्व कप और भारत के खिलाफ सीरीज को मिस करेंगे. डुसेन को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चोट लगी थी. डुसेन लगभग छह हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. हालांकि टीम के लिये राहत की बात है कि टेम्बा बावुमा फिट हो चुके हैं और वह टीम को लीड करने को तैयार हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 टीम के लिये जो टीम घोषित की है, उसके 15 में से 13 खिलाड़ी वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे, जो अक्टूबर के पहले हफ्ते में खेले जाने हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप और भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिये टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, एडम मार्कम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्जे, वेन पर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रिली रोसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स

विश्व कप के लिये रिजर्व खिलाड़ी- ब्योर्न फोर्टुइन, मॉर्को यानसन, एंडिले फेहलुकवायो

भारत के खिलाफ सीरीज के लिये वनडे टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, जानेमन मलान,रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, एडम मार्कम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्जे, वेन पर्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी

Editor's Pick