add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में लौटे स्टेन

दक्षिण अफ्रीका टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - February 8, 2020 4:07 PM IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। क्विंटन डी कॉक की अगुवाई में चुने गए 16 सदस्यीय स्क्वाड में सीनियर तेज गेंदबाज डेल स्टेन की वापसी हुई है। कंधे की चोट से परेशान स्टेन लगभग एक साल बाद
टी20 टीम में वापसी करेंगे।

स्टेन की वापसी के साथ सीएसए ने ये भी ऐलान किया है कि फाफ डु प्लेसिस और कगीसो रबाडा इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और इन दोनों ही खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीएसए के डॉयरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने कहा, “हम इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए चुने गए स्क्वाड से खुश हैं। हमने एक बार फिर घरेलू क्रिकेट के कुछ मेहनती खिलाड़ियों को ईनाम दिया है, जबकि हमारे कई अहम सीनियर खिलाड़ियों को जरूरी आराम मिला है और हमने एक बार फिर इस टीम की अगुवाई करने की क्विंटन की क्षमता पर भरोसा दिखाया गै। हमने भारत में जहां सीरीज खत्म की थी, हम वहीं से शुरूआत करेंगे।”

न्यूजीलैंड ने 22 रन से ऑकलैंड वनडे जीता, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “इंग्लैंड ने काफी प्रतिद्वंदी टीम चुनी है और हम इस बात से संतुष्ट हैं कि हमारे पास ऐसा स्क्वाड है जो कि सकारात्मक नतीजे ला सकता है। टी20 विश्व कप दूर नहीं है, हमने उन खिलाड़ियों को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो कि लंबे समय तक हमारे लिए खेलेंगे और उम्मीद है कि सितंबर तक हमारे पास एक मजबूत 15 सदस्यीय स्क्वाड होगा।”

स्क्वाड: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टेम्बा बावुमा, रासी वान डेर डूसन, डेविड मिलर, पाइट वान बिलजोन, ड्वाइन प्रिटोरियस, एंडिल फेहलुकवाओ, जॉन-जॉन स्मट्स, बेयूरन हेंड्रिक्स, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी, ब्योर्न फोर्टुइन, डेल स्टेन, हेनरिक क्लासेन