×

IND vs SA: टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार, गुवाहाटी में 408 रन से जीता साउथ अफ्रीका

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत को गुवाहाटी टेस्ट मैच में 408 रन के बड़े अंतर से हराया. यह रनों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी हार है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 26, 2025 1:11 PM IST

गुवाहाटी: हाल के कुछ वर्षों में यह भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे मुश्किल घड़ी है. टीम इंडिया को एक बार फिर घरेलू धरती पर सफाए का सामना करना पड़ा है. भारत को साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 408 रन से हरा दिया. टेस्ट क्रिकेट में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी हार है. भारत को जीत के लिए 549 रन से हार का सामना करना पड़ा. और भारतीय टीम सिर्फ 140 रन पर सिमट गई. इस हार के साथ ही भारत ने सीरीज 0-2 से गंवा दी है.

भारतीय टीम ने पांचवें दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 27 रन से शुरू की थी. साउथ अफ्रीका अफ्रीकी स्पिनर सिमोन हार्मर के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह असफल साबित हुए. टीम ने निरंतर विकेट खोए और पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई. रवींद्र जडेजा 87 गेंद पर 54 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे.

साउथ अफ्रीका अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने 37 रन देकर 6 विकेट लिए. केशव महाराज ने 2, मार्को जानसेन और सेनुरन मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिए.

साउथ अफ्रीका अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेनुरन मुथुसामी के 109 और मार्को जानसेन के 93 रन की बदौलत 489 रन बनाए थे. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए थे.

भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई थी और 288 रन से पिछड़ी थी. साउथ अफ्रीका अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 6, सिमोन हार्मर ने 3 और केशव महाराज ने 1 विकेट लिए.

साउथ अफ्रीका अफ्रीका ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की थी और पहली पारी में मिले 288 रन की बढ़त के आधार पर भारत को 549 रन का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम 140 पर सिमट गई और 408 रन के अंतर से टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी हार गले लगा बैठी.

TRENDING NOW

कोलकाता टेस्ट 30 रन से जीतने वाली साउथ अफ्रीका अफ्रीका ने इस रिकॉर्ड जीत के साथ सीरीज 0-2 से अपने नाम की.