Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com/hi की टीम की अगुआई कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया का 16 साल का अनुभव है. करियर की विधिवत श ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 27, 2025 5:37 PM IST

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉल्वार्ट को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. गुरुवार को विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के लिए नई दिल्ली में नीलामी के लिए दाएं हाथ की इस बल्लेबाज के लिए अच्छी खासी बोली लगी. लौरा वॉल्वार्ट का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. लेकिन उन्हें बेस प्राइस से साढ़े तीन गुना के करीब कीमत मिली.
वॉल्वार्ट को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच काफी रोमांचक संघर्ष देखने को मिला. लेकिन बाजी आखिर दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी. दिल्ली की विमेंस प्रीमियर लीग के तीनों सीजन में फाइनल में पहुंची है. लेकिन एक बार भी वह खिताब नहीं जीत पाई है.
वॉल्वार्ट ने WPL के पिछले दो सीजन गुजरात जायंट्स के लिए खेले थे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 13 मैच खेले हैं. और कुल 342 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका की इस कप्तान ने हाल ही में खत्म हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था. उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी. वहां उनकी टीम को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. फाइनल में उन्होंने कमाल की सेंचुरी लगाई थी लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई है.
लौरा वॉल्वार्ट वनडे वर्ल्ड 2025 के एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं. उन्होंने 9 मैचों में 571 रन बनाए थे. उन्होंने एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को तोड़ा था.
वॉल्वार्ट ने 119 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 5222 रन बनाए हैं. उनका औसत 50.69 का है. वहीं उन्होंने कुल 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 115.10 के स्ट्राइक रेट और 34.80 के औसत से 2088 रन बनाए हैं. वहीं WPL के अलावा उन्होंने डब्ल्यूबीबीएल में 97 मैचों में 2018 रन बनाए हैं. वहीं वुमेन 100 में उन्होंने 1036 रन बनाए हैं.
लौरा वॉल्वार्ट WPL 2026 नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा.
वॉल्वार्ट का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.
लौरा वॉल्वार्ट ने WPL में अभी तक13 मैचों में 342 रन बनाए हैं.
वनडे वर्ल्ड कप में लौरा वॉल्वार्ट ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं — 571 रन (9 मैच).
ODIs: 5222 रन, एवरेज 50.69
T20Is: 2088 रन, स्ट्राइक रेट 115.10
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
